शनिवार, 17 फ़रवरी 2024

दुघड़िया: मानस शब्द संस्कृति

 

दुघड़िया: मानस शब्द संस्कृति 

दुघरी साधि चले ततकाला।

किए बिश्राम न मग महिपाला।।

राजा जनक को जब भरत के सपरिवार चित्रकूट जाने का समाचार मिला तो उन्होंने #दुघड़िया मुहूर्त शोधकर यात्रा शुरू कर दी।
यहां मैं फंस गया हूं। सुधीजन बताएं कि यह कैसा मुहूर्त है? पञ्चांग में चौघड़िया मुहूर्त के बारे में तो है, इसके नहीं।

#मानस_शब्द #संस्कृति


ईति भीति : मानस शब्द संस्कृति 

ईति भीति जनु प्रजा दुखारी।

त्रिविध ताप पीड़ित ग्रह मारी।।


तुलसीदास जी ने बताया है कि #ईति_भीति से प्रजा दु:खी हो जाती है! अतिवृष्टि, अनावृष्टि, चूहों का उत्पात, टिड्डियों का हमला, तोतों की अधिकता और दूसरे राजा का आक्रमण- खेतों को क्षति पहुंचाने वाले छ: उपद्रव ईति हैं। तीनों ताप, आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक; क्रूर ग्रहों का दोष और महामारियों से पीड़ित प्रजा। दुःख के कई प्रकारों का उल्लेख है।

इनका भय दु:खद है।


#मानस_शब्द #संस्कृति


कोई टिप्पणी नहीं:

सद्य: आलोकित!

जातिवादी विमर्श में चमकीला

 एक फिल्म आई है #चमकीला नाम से। उसके गीत भी हिट हो गए हैं। फिल्म को जातिवादी कोण से इम्तियाज अली ने बनाया है जो चमकीला नाम के एक पंजाबी गायक...

आपने जब देखा, तब की संख्या.