मंगलवार, 30 जून 2026

लंगड़ा आम के पक्ष में

 जब मेरे सामने कोई व्यक्ति लंगड़ा आम छोड़कर दशहरी के सम्बन्ध में पूछताछ करता है तो मैं उसे नौसिखिया मानकर देखता हूं। आजकल लंगड़ा आम मुझे मिल ही जा रहा है। दुकानदार जब मुझे बताता है कि आम लंगड़ा है तो मैं सोचता हूं कि इसे गुणवान की परख नहीं। जो व्यक्ति दूर से आम देखकर खिंचा चला आया है और आम की कई किस्मों में केवल लंगड़े के सम्बन्ध में जानकारी ले रहा है, उसे आम का पारखी समझना चाहिए।

लंगड़ा आम 


वैसे तो मैं प्रतिदिन ही #चार_आम मार दे रहा हूं। (हालांकि एक बैठक में नहीं!) लेकिन आज मैंने जो खाए, वह सही मायने में राजा थे।




लंगड़ा आम अपने काषाय वल्कल के लिए पहचाना जाता है। चाकू से काट कर खाने वाले लोगों की तो यहां कोई बात ही नहीं है! इसलिए वो लोग आम प्रेमी न मानें। आदिम तरीके से आम खाने पर लंगड़ा आम परेशान कर सकता है लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी बताया है कि आम को धैर्य के साथ खाना है। वल्कल उतारने में ही आपने शीघ्रता कर दी है तो आप कहां ठहरेंगे! शनै: शनै: आप इससे परिचित होते जाते हैं।


शास्त्रों में कहा गया है कि आग, स्त्री और घोड़े का मुंह पवित्र होता है। इसमें एक और चीज जोड़ना था। आग, स्त्री, घोड़े का मुंह और लंगड़ा आम; यह सदैव पवित्र होते हैं। इस आम को प्रिया की भाँति बरतना चाहिए।


केवल लंगड़ा आम ही ऐसा है जिसका बोकला उतारने के बाद आप भरपूर क्षमता से आक्रामक हो सकते हैं और अपनी क्षुधा शांत कर सकते हैं।


अंत में, इस आम की कोइली (गुठली) को इस तरह साफ करना चाहिए कि यह उगे न। वैसे भी भूमिहारों की गुठली उगने योग्य नहीं बचती।


आपने यह आम खाया है?

रविवार, 28 जून 2026

Etawah Lion 🦁 safari

Etawah Lion 🦁 safari park 
A visit with friends!

Spectacular. Incredible. Beautiful. Be sure to come to experience the thrill of wildlife. Lions roar as you pass by every morning. Spotted Spotted Deer, Bears, and Deer are also visible here. This is one of the best places in Etawah.

Accessible bus service is now available. But a safari is not a fun experience.

























 

सद्य: आलोकित!

फॉकलैंड समस्या और विश्व

 फाकलैंड द्वीप बहुत छोटा है। वह अर्जेंटीना के निकट है, लगभग पांच सौ किमी दूर। ब्रिटेन से 12 हजार किमी दूर। चाहिए तो यह कि फाकलैंड का अपना स्...

आपने जब देखा, तब की संख्या.