शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

गुड फ्राइडे क्यों और कैसे?

गुड फ्राइडे से संबंधित तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


१. उस रोमन शासक का नाम क्या है जिसने ईसा मसीह को सलीब पर टांगने का आदेश किया था?


२. ईसा मसीह का अपराध क्या था? और


३. ईसा मसीह की जन्म तिथि 25 दिसंबर नियत है किंतु सूली पर चढ़ाने की तिथि में घट बढ़ क्यों होती है?


ट्विटर पर गुड फ्राइडे

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

भगवान श्रीराम की वंशावली

भगवान श्रीराम की वंशावली



श्रीराम के दादा परदादा का नाम क्या था? नहीं पता तो जानिये श्रीराम के वंशवृक्ष के विषय में!


भगवान श्रीराम का वंशवृक्ष

1 - ब्रह्मा जी से मरीचि हुए,

2 - मरीचि के पुत्र कश्यप हुए,

3 - कश्यप के पुत्र विवस्वान थे,

4 - विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए.वैवस्वत मनु के समय जल प्रलय हुआ था,

5 - वैवस्वतमनु के दस पुत्रों में से एक का नाम इक्ष्वाकु था, इक्ष्वाकु ने अयोध्या को अपनी राजधानी बनाया और इस प्रकार इक्ष्वाकु कुलकी स्थापना की |

6 - इक्ष्वाकु के पुत्र कुक्षि हुए,

7 - कुक्षि के पुत्र का नाम विकुक्षि था,

8 - विकुक्षि के पुत्र बाण हुए,

9 - बाण के पुत्र अनरण्य हुए,

10- अनरण्य से पृथु हुए,

11- पृथु से त्रिशंकु का जन्म हुआ,

12- त्रिशंकु के पुत्र धुंधुमार हुए,

13- धुन्धुमार के पुत्र का नाम युवनाश्व था,

14- युवनाश्व के पुत्र मान्धाता हुए,

15- मान्धाता से सुसन्धि का जन्म हुआ,

16- सुसन्धि के दो पुत्र हुए- ध्रुवसन्धि एवं प्रसेनजित,

17- ध्रुवसन्धि के पुत्र भरत हुए,

18- भरत के पुत्र असित हुए,

19- असित के पुत्र सगर हुए,

20- सगर के पुत्र का नाम असमंज था,

21- असमंज के पुत्र अंशुमान हुए,

22- अंशुमान के पुत्र दिलीप हुए,

23- दिलीप के पुत्र भगीरथ हुए, भागीरथ ने ही गंगा को पृथ्वी पर उतारा था.भागीरथ के पुत्र ककुत्स्थ थे |

24- ककुत्स्थ के पुत्र रघु हुए, रघु के अत्यंत तेजस्वी और पराक्रमी नरेश होने के कारण उनके बाद इस वंश का नाम रघुवंश हो गया, तब से श्री राम के कुल को रघु कुल भी कहा जाता है |

25- रघु के पुत्र प्रवृद्ध हुए,

26- प्रवृद्ध के पुत्र शंखण थे,

27- शंखण के पुत्र सुदर्शन हुए,

28- सुदर्शन के पुत्र का नाम अग्निवर्ण था,

29- अग्निवर्ण के पुत्र शीघ्रग हुए,

30- शीघ्रग के पुत्र मरु हुए,

31- मरु के पुत्र प्रशुश्रुक थे,

32- प्रशुश्रुक के पुत्र अम्बरीष हुए,

33- अम्बरीष के पुत्र का नाम नहुष था,

34- नहुष के पुत्र ययाति हुए,

35- ययाति के पुत्र नाभाग हुए,

36- नाभाग के पुत्र का नाम अज था,

37- अज के पुत्र दशरथ हुए,

38- दशरथ के चार पुत्र राम, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न हुए |

इस प्रकार ब्रह्मा की उन्चालिसवी (39) पीढ़ी में श्रीराम का जन्म हुआ।

जय श्री राम 🙏


(आकांक्षा परमार के ट्विटर अकाउंट से साभार)

भारतीय हिंदी परिषद प्रयागराज की नई पदाधिकारी सूची

भारतीय हिंदी परिषद् प्रयागराज की नई कार्यकारिणी                              

1,सभापति-प्रो. पवन अग्रवाल, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ

2,प्रधानमंत्री-प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह, ई इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज

3,उप सभापति-प्रो. अवधेश कुमार शुक्ल, वर्धा

4,उपसभापति- डाॅ. राजेश कुमार गर्ग- इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज

5,उपसभापति- हिंदीतर क्षेत्र, प्रो.बाबूराव कुलकर्णी- महाराष्ट्र

6,उपसभापति- डाॅ. दीपेन्द्र जडेजा- बड़ौदा

7,साहित्य मंत्री-प्रो. त्रिभुवननाथ शुक्ल, जबलपुर

8,प्रबंधमंत्री-डाॅ. अमरेन्द्र त्रिपाठी, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज

9,प्रचार मंत्री- डाॅ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ

10,कोषाध्यक्ष-डाॅ. विनम्रसेन सिंह, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज



कार्यकारिणी में जीते हुए सदस्य 

1.डॉ.अखिलेश कुमार शंखधर ,मणिपुर

2.प्रोफेसर अलका पांडे,लखनऊ

3.डॉ.मलखान सिंह,दिल्ली

4. प्रो नंद किशोर पांडे ,जयपुर

5.डॉ.बृजेश कुमार पांडे ,प्रयागराज

6. डॉ.वसुंधरा उपाध्याय ,पिथौरागढ़

7.डॉ.उमेश कुमार शुक्ला ,हरिद्वार

8. डॉ.शशांक मिश्र,अंबेडकर नगर 

9. डॉ. अनिल कुमार विश्वकर्मा ,बाराबंकी

10. डॉ.रमाकांत राय, इटावा

11डॉ.संध्या द्विवेदी ,फिरोजाबाद

12.डॉ.मनोज कुमार पांडेय ,नागपुर

13. डॉ.राकेश सिंह ,प्रयागराज

14. प्रो.नरेंद्र मिश्र ,दिल्ली

15. डॉ.नवीन नंदवाना,उदयपुर 

16.डॉ.कमलेश सिंह,अलीगढ़ 

17.डॉ.अशोक नाथ त्रिपाठी ,वर्धा

18. डॉ. विवेकानंद उपाध्याय ,वाराणसी

19.डॉ.विनय कुमार शर्मा ,लखनऊ

20.डॉ.जयराम त्रिपाठी प्रयागराज


सद्य: आलोकित!

आर्तिहर : मानस शब्द संस्कृति

करहिं आरती आरतिहर कें। रघुकुल कमल बिपिन दिनकर कें।। आर्तिहर : मानस शब्द संस्कृति  जब भगवान श्रीराम अयोध्या जी लौटे तो सबसे प्रेमपूर्वक मिल...

आपने जब देखा, तब की संख्या.