छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर सेमेस्टर परीक्षा
A010702T
M.A. (I Semester)
(NEP) Examination, 2026-27
हिन्दी
साहित्यालोचन
Time : Two Hours ]
[Maximum Marks : 75
नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।
खण्ड - अ
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
नोट : सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
9×5=45
1. (a) लाला श्रीनिवासदास के किस नाटक की समीक्षा को हिन्दी की प्रारम्भिक व्यावहारिक आलोचना माना जाता है? नाम लिखिए।
(b) टी.एस. इलियट के दो प्रमुख आलोचना-सिद्धान्तों के नाम लिखिए।
(c) सैद्धान्तिक आलोचना की परिभाषा दीजिए।
(d) किन्हीं चार आधुनिक समीक्षा पद्धतियों के नाम लिखिए।
(e) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की किन्हीं तीन सैद्धान्तिक-आलोचनात्मक कृतियों के नाम लिखिए।
(f) आचार्य शुक्ल के साधारणीकरण संबंधी मत को स्पष्ट कीजिए।
(g) नयी कविता के संदर्भ में विकसित आलोचना की नई शब्दावली स्पष्ट कीजिए।
(h) डॉ. रामविलास शर्मा की आलोचना-पद्धति को 'निराला की साहित्य साधना' के उदाहरण द्वारा दर्शाइए।
(i) मुक्तिबोध की आलोचना-दृष्टि को 'कामायनी : एक पुनर्विचार' के उदाहरण द्वारा दर्शाइए।
खण्ड-ब
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
नोट : किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।
1×15=15
2. प्रारम्भिक हिन्दी आलोचना की प्रवृत्तियों को तत्कालीन पत्रिकाओं में प्रकाशित समीक्षाओं के उदाहरणों द्वारा उद्धृत कीजिए।
3. इलियट और रिचर्ड्स की आलोचना-दृष्टि की तुलना कीजिए।
4. उत्तर-आधुनिक आलोचना की प्रमुख अवधारणाओं का विस्तृत वर्णन कीजिए।
5. हिन्दी में मार्क्सवादी आलोचना की उपलब्धियों और सीमाओं का मूल्यांकन कीजिए।
खण्ड-स
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
नोट : किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।
1×15=15
6. 'रसमीमांसा' में प्रतिपादित आचार्य शुक्ल के रस-चिन्तन का विस्तृत वर्णन कीजिए।
7. आचार्य शुक्ल की व्यावहारिक आलोचना की सीमाओं की समीक्षा कीजिए।
8. डॉ. रामविलास शर्मा की 'भारतेन्दु युग' संबंधी स्थापनाओं के उदाहरण द्वारा उनकी नवजागरण-दृष्टि दर्शाइए।
9. 'दूसरी परम्परा की खोज' में प्रस्तुत शुक्ल और द्वि
वेदी की परम्पराओं के अन्तर का विश्लेषण कीजिए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सुझाव और टिप्पणियों का स्वागत है। यहां आए हैं तो अपनी प्रतिक्रिया से अवगत अवश्य कराएं। आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।