मंगलवार, 1 सितंबर 2026

डायरी- स्कूल शिक्षा 1

मुझे बच्चों के विद्यालय की टाइमिंग 7:00AM-2:00PM आज तक समझ में नहीं आई। बच्चों की सुबह कभी भी सुखद और सुकून वाली नहीं होती। वह सोकर उठते ही विद्यालय की चिंता करने लगते हैं। न संध्या वंदन और न योगाभ्यास आदि! ठीक से कलेवा करने का अवसर भी नहीं रहता। शायद ही कोई बच्चा पाठ पढ़कर विद्यालय जाता हो, जिसे अध्यापक कक्षा में पढ़ाएंगे!

खड़ी दुपहर को वह लौटते हैं। उन्हें ठोक-पीटकर सुला दिया जाता है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। यदि कोई ध्यान से देख रहा है तो वह इस समय सारिणी में बदलाव करने पर विचार करे।

सही समय 10 am से 4 pm का ही है। वही पुराना वाला.

 

और हाँ, कोचिंग बंद करो! #SchoolEducation



कोई टिप्पणी नहीं:

सद्य: आलोकित!

सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty)

सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई थी। इसका उद्देश्य सिंधु नदी प्रणाली की...

आपने जब देखा, तब की संख्या.