सोमवार, 16 नवंबर 2026

B.A. (V Semester) (NEP) Examination, 2026-27 HINDI हिन्दी का राष्ट्रीय काव्य

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर  में बी ए पंचम सेमेस्टर का हिंदी प्रश्नपत्र      Code -  A010502T

B.A. (V Semester) (NEP) Examination, 2026-27

HINDI

हिन्दी का राष्ट्रीय काव्य


Time : Two Hours ]      [Maximum Marks : 75


नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।

खण्ड - अ

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट : सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

9×5=45

1. (a) ‘रेवा तट समय’ की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

      (b) ‘देहु शिवा वर मोहि’ रचना का केन्द्रीय भाव लिखिए।

      (c) मैथिलीशरण गुप्त का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

      (d) जयशंकर प्रसाद के राष्ट्रीय गीतों के नाम लिखिए।

      (e) सुभद्राकुमारी चौहान का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

      (f) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

      (g) ‘उठो धरा के अमर सपूतों’ कविता का केन्द्रीय भाव लिखिए।

      (h) अटल बिहारी वाजपेयी का कवि के रूप में संक्षिप्त परिचय दीजिए।

      (i) ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत का केन्द्रीय भाव लिखिए।

खण्ड - ब

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।

1×15=15

2. ‘पृथ्वीराज रासो’ की प्रामाणिकता सम्बन्धी विवाद का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

3. गुरु गोविन्द सिंह की रचना ‘देहु शिवा वर मोहि’ की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

4. भारतेन्दु युगीन काव्य में व्यक्त राष्ट्रीय चेतना का विवेचन कीजिए।

5. माखनलाल चतुर्वेदी की ‘पुष्प की अभिलाषा’ कविता की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

खण्ड - स

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।

1×15=15

6. सोहनलाल द्विवेदी की कविता ‘चल पड़े जिधर दो डग मग में’ की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

7. श्यामनारायण पाण्डेय की ‘राणा प्रताप की तलवार’ कविता की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

8. राष्ट्रीय प्रतीकों (ध्वज, मातृभूमि, हिमालय) के काव्यात्मक चित्रण की परम्परा का निर्धारित कविताओं के आधार पर मूल्यांकन कीजिए।

9. राजेन्द्र कृष्ण, गुलशन बावरा और इन्दीवर के निर्धारित गीतों में भारत के गौरव और संस्कृति के चित्रण का विवेचन कीजिए।

M.A. (I Semester) (NEP) Examination, 2026-27 SOCIOLOGY (Perspectives of Indian Society)

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एम ए प्रथम सेमेस्टर का समाजशास्त्र प्रश्नपत्र              Code - A070702T


M.A. (I Semester) (NEP) Examination, 2026-27


SOCIOLOGY

(Perspectives of Indian Society)


Time: Two Hours     Maximum Marks: 75


Note: Attempt questions from all sections as

directed.  सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


Inst.: The candidates are required to answer only in serial order. If there are many parts of a question, answer them in continuation.

अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।



(2) Section-A  खण्ड-अ


(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)


Note: Attempt all questions. Each question carries 5 marks. 9×5=45 सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।


1. (a) State the main thesis of Louis Dumont's 'Homo Hierarchicus'. लुई ड्यूमाँ (Louis Dumont) की 'Homo Hierarchicus'की मुख्य स्थापना बताइए।


(b) Define the Indological approach to the study of Indian society.

भारतीय समाज के अध्ययन के भारतविद्या (Indological) उपागम की परिभाषा दीजिए।



(c) State the meaning of the 'field-view' of Indian society.

भारतीय समाज के 'क्षेत्रीय दृष्टिकोण' (field-view') का अर्थ बताइए।


(d) Describe the method of participant observation used by Srinivas in Rampura.

रामपुरा में श्रीनिवास द्वारा प्रयुक्त सहभागी अवलोकन (participant observation) की पद्धति का वर्णन कीजिए। ni asinibish


(e) Name the major works of A.R. Desai.

ए.आर. देसाई (A.R. Desai) की प्रमुख कृतियों के नाम लिखिए।


(f) Illustrate with an example how the Marxian approach explains agrarian unrest in India.

उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि मार्क्सवादी उपागम भारत में कृषक असन्तोष की व्याख्या किस प्रकार करता है।


(g) Name the major works of Surajit Sinha. सुरजीत सिन्हा (Surajit Sinha) की प्रमुख कृतियों के नाम लिखिए।

(h) Explain the Devi movement studied by Hardiman in 'The Coming of the Devi'. 'The Coming of the Devi' में हार्डीमैन द्वारा अध्ययन किये गये देवी आन्दोलन को स्पष्ट कीजिए।


(i) Illustrate the subaltern perspective with an example of a Dalit or adivasi movement

उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि मार्क्सवादी उपागम भारत में कृषक असन्तोष की व्याख्या किस प्रकार करता है।


(g) Name the major works of Surajit Sinha. सुरजीत सिंह (Surajit Sinha) की प्रमुख कृतियों के नाम लिखिए।


(h) Explain the Devi movement studied by Hardiman in 'The Coming of the Devi'. 'The Coming of the Devi' में हार्डीमैन द्वारा अध्ययन किये गये देवी आन्दोलन को स्पष्ट कीजिए।


(i) Illustrate the subaltern perspective with an example of a Dalit or adivasi movement.

किसी दलित या आदिवासी आन्दोलन के उदाहरण द्वारा अधीनस्थ परिप्रेक्ष्य को स्पष्ट कीजिए।


Section-B                  खण्ड-ब


(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


Note: Attempt any one question. Each question carries 15 marks. 1x15=15 किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।


2. Illustrate, with examples, how Ghurye's six features of caste have changed in present-day India.

उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि वर्तमान भारत में घुरिये द्वारा बतायी गयी जाति की छह विशेषताएँ किस प्रकार बदली हैं।



3. Analyse Dumont's structuralist and comparative method of studying Indian society.

भारतीय समाज के अध्ययन की ड्यूमाँ की संरचनावादी और तुलनात्मक पद्धति का विश्लेषण कीजिए।


4. Discuss the concept of Westernisation and its impact on Indian society.

पश्चिमीकरण की अवधारणा और भारतीय समाज पर उसके प्रभाव की विवेचना कीजिए।


5. Analyse the role of the village studies of the 1950s in shaping the field-view of Indian society.

भारतीय समाज के क्षेत्रीय दृष्टिकोण को आकार देने में 1950 के दशक के ग्राम अध्ययनों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।


Section-C।                             खण्ड-स


(Long Answer Type Questions) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


Note: Attempt any one question. Each question carries 15 marks. 1x15=15 किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।


6. Analyse the differences between D.P. Mukerji's 'Marxological' approach and A.R. Desai's orthodox Marxist approach. डी.पी. मुकर्जी के 'माक्र्सोलॉजिकल' उपागम और ए.आर. देसाई के रूद मार्क्सवादी उपागम के बीच अन्तरों का विश्लेषण कीजिए।


7. Illustrate, with examples, how caste-based occupational specialisation contributed to the integration of Indian civilization according to Bose.

उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि बोस के अनुसार जाति-आधारित व्यावसायिक विशेषीकरण ने भारतीय सभ्यता के एकीकरण में किस प्रकार योगदान दिया।


8. Discuss Hardiman's analysis of the relationship between adivasis, moneylenders and the colonial state.

आदिवासियों, साहूकारों और औपनिवेशिक राज्य के बीच सम्बन्ध के हार्डीमैन के विश्लेषण की विवेचना कीजिए।


9. Compare Ambedkar's and Gandhi's approaches to the abolition of untouchability.

अस्पृश्यता उन्मूलन के अम्बेडकर और गाँधी के उपागमों की तुलना कीजिए।

शनिवार, 14 नवंबर 2026

M A HINDI 3rd semester आधुनिक हिन्दी काव्य Question Paper

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर 
Paper Code- A010901T

M.A. (III Semester) Examination, 2026-27

(राष्ट्रीय शिक्षा नीति)

हिन्दी

आधुनिक हिन्दी काव्य
Time: Two Hours                                                                                        Maximum Marks: 75

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।

खण्ड अ (लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।                                        9×5=45


1. 'साकेत' की कथा किस महाकाव्य-परम्परा पर आधारित है? नाम लिखिए।

2. 'साकेत' के रचयिता का नाम तथा उसके सर्गों की संख्या लिखिए।

3 नवम सर्ग में प्रयुक्त विविध छंदों को उदहरण सहित तालिका में प्रस्तुत कीजिए।

4. 'राम की शक्तिपूजा' की कथा का मूल स्रोत माने जाने वाले रामायण का नाम लिखिए।

5. 'मौन निमंत्रण' में प्रकृति के मानवीकरण को उदाहरण द्वारा दर्शाइए।

6. 'बादल को घिरते देखा है' में वर्णित किन्हीं चार स्थानों या प्राणियों के नाम लिखिए।

7. 'अकाल और उसके बाद' के रचयिता का नाम लिखिए।

8. 'कुरुक्षेत्र' को विचार-काव्य कहे जाने का आधार स्पष्ट कीजिए।

9. छठे सर्ग में आधुनिक सभ्यता की आलोचना स्पष्ट कीजिए।


खण्ड-ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट: किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।                        1×15=15

10. 'साकेत (नवम सर्ग)' के उर्मिला के सखी से संवाद वाले अंश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

11. अंमला और यशोधरा (गुप्त) के विरह की तुलना कीजिए।

12. 'राम की शक्तिपूजा' के काव्य-शिल्प का विस्तृत वर्णन कीजिए।

13. 'श्रद्धा' सर्ग में श्रद्धा के संदेश की आज के संदर्भ में प्रासंगिकता का मूल्यांकन कीजिए।

खण्ड-स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट: किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।                                 1×15=15

14. 'मुक्तिबोध: अंधेरे में' के रक्तालोक-स्रात रहस्यमय व्यक्ति के दर्शन वाले अंश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

15. नागार्जुन को जनकवि मानने की धारणा का निर्धारित कविताओं के आधार पर मूल्यांकन कीजिए।

16. 'कुरुक्षेत्र' की रचना की पृष्ठभूमि और उद्देश्य का विस्तृत वर्णन कीजिए।

17. छठे सर्ग में विज्ञान और आध्यात्मिकता के संतुलन का विश्लेषण कीजिए।

आधुनिक हिन्दी काव्यPaper Code- A010901TM.A. (III Semester) Examination, 2026-27


बी ए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी प्रश्नपत्र 2026

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के बीए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी काव्य विषय का प्रश्नपत्र।  code- A010101T

B.A. (Semester-I) Examination, 2026-27

(FYUP & NEP Back Paper)


HINDI                     (Hindi Kavya)


Time: 2 Hours        [Maximum Marks: 75          


निर्देशः

1. सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

2. अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों, तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।

3. "बी" कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

BA 1Semester Hindi Kavya 
B A 1st Semester exam 2026-27 Hindi Kavya 


खण्ड-अ

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

निर्देशः इस खण्ड के सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

1.                                                  [9×5=45]


(i) भक्तिकाल के प्रमुख सम्प्रदायों के नाम एवं उनके प्रवर्तकों का उल्लेख कीजिए।

(ii) छायावाद की चार प्रमुख प्रवृत्तियाँ लिखिए।

(iii) विद्यापति को 'मैथिल कोकिल' क्यों कहा जाता है?

(iv) 'भ्रमरगीत' से आप क्या समझते हैं?

(v) 'मानसरोदक खण्ड' में पद्मावती के सौन्दर्य-वर्णन की विशेषताएँ बताइए।

(vi) बिहारी के निर्धारित दोहों से किसी एक अलंकार का उदाहरण देकर उसे स्पष्ट कीजिए।

(vii) महादेवी वर्मा की प्रमुख काव्य-कृतियों के नाम लिखिए।

(viii) सुमित्रानन्दन पन्त का संक्षिप्त साहित्यिक परिचय दीजिए।

(ix) नागार्जुन का संक्षिप्त साहित्यिक परिचय दीजिए।


खण्ड-ब।                            (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)


निर्देशः इस खण्ड में कुल चार प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।            [1×15=15]


2. आदिकालीन साहित्य की पृष्ठभूमि, प्रमुख कवियों एवं रचनाओं का परिचय देते हुए उसकी विशेषताओं का विवेचन कीजिए।

3. छायावाद की अवधारणा स्पष्ट करते हुए उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों का आलोचनात्मक विवेचन कीजिए।

4. विद्यापति पदावली के पद 35 (श्रीकृष्ण प्रेम) की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

5. अयोध्या काण्ड के निर्धारित अंश (दोहा 28 से 41) में से कैकेयी-दशरथ संवाद से सम्बद्ध किसी प्रसंग की सप्रसंग व्याख्या 5. कीजिए।


खण्ड-स


(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

निर्देशः इस खण्ड में कुल चार प्रश्न है। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।              [1×15=15]


6. जायसी के 'मानसरोदक खण्ड' के निर्धारित पदों (1 से 6) में से किन्हीं दो की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

7. बिहारी रत्नाकर के प्रारम्भिक दस दोहों में से किन्हीं तीन दोहों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

8. 'वह तोड़ती पत्थर' और 'वर दे वीणावादिनि वर दे' कविताओं के आधार पर निराला के काव्य की विविधता का मूल्यांकन कीजिए।

9. 'नदी के द्वीप' कविता के आधार पर अज्ञेय की व्यक्ति-चेतना और प्रयोगशीलता का विवेचन कीजिए।


गुरुवार, 12 नवंबर 2026

मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।

मूंगफली का जो छिलका आप देख रहे हैं, वह असल में प्रोटीन को एकदम से अलग कर लेने के बाद बचा हुआ अवशेष है। प्रोटीन को नमक के साथ intake किया गया है।

हमने एक दिन बताया था कि प्रतिदिन एक कटोरी जीरे से छौंकी हुई दाल लेनी है। वह आप सब कर रहे होंगे। जाड़े में प्रतिदिन स्नैक्स के स्थान पर भूनी हुई मूंगफली (छिलके वाली) खायें। यह आपको इतना प्रोटीन देगी, कि आप की मांसपेशियां कहेंगी - Thank you sir!

दीपावली में कुत्तों और बंदरों की चिंता करने वाले लोग प्रोटीन लेने के नाम पर मांसाहार करते हैं! जीवों की हत्या करते हैं। ऐसे लोगों को यह मालूम नहीं है कि असली प्रोटीन तो इस भूनी हुई मूंगफली में है। वह जानते भी होंगे तो अंजान बनेंगे।

मैं फिर से कहता हूं! एक व्यक्ति को जितना प्रोटीन चाहिए, उससे अधिक दाल और मूंगफली से मिल जाता है। आपको शेक लेने की आवश्यकता नहीं। मांसाहार को कहिए ना! दूध, दही, फल और तरकारी को कहिए - YES 🙂‍↕️!

मेरी बात से सहमत हैं तो लिखिए - Yes!

मूंगफली का छिलका. मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।


बुधवार, 11 नवंबर 2026

सोनिया गाँधी की पुस्तक : Belonging: A Journey of Love (2026) की समीक्षा

पुस्तक : Belonging: A Journey of Love

लेखिका : सोनिया गांधी

प्रकाशक : HarperCollins Publishers India

प्रकाशन वर्ष : 2026

विधा : आत्मकथात्मक संस्मरण (Memoir)

सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging 
: A Journey of Love 


    सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging: A Journey of Love केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व का  आत्मकथात्मक संस्मरण नहीं है, बल्कि प्रेम, परिवार, सांस्कृतिक पहचान, विस्थापन, त्रासदी और राजनीतिक दायित्वों के बीच विकसित होती एक स्त्री की जीवनयात्रा का दस्तावेज़ है। लगभग 549 पृष्ठों में विस्तृत यह पुस्तक भारतीय राजनीति के कई निर्णायक घटनाक्रमों को एक ऐसे व्यक्ति की दृष्टि से प्रस्तुत करती है, जो उन घटनाओं की केवल साक्षी नहीं रही, बल्कि किसी न किसी रूप में उनका हिस्सा भी रही है। पुस्तक का शीर्षक 'Belonging' अर्थात् अपनत्व या संबद्धता अपने भीतर एक व्यापक अर्थ समेटे हुए है। यह अपनत्व किसी एक भूगोल, भाषा, परिवार अथवा राष्ट्रीयता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम और अनुभवों के माध्यम से निर्मित उस भावभूमि का परिचायक है, जिसमें व्यक्ति अपनी मूल पहचान से आगे बढ़कर एक नए समाज और देश को अपना बना लेता है।

    पुस्तक की भूमिका में लेखिका स्पष्ट करती हैं कि यह राजनीतिक इतिहास लिखने का प्रयास नहीं, बल्कि उनका व्यक्तिगत संस्मरण है, जिसमें राजनीति एक पृष्ठभूमि की तरह उपस्थित है। यही बात इस पुस्तक के स्वरूप और उसकी सीमाओं, दोनों को समझने में मदद करती है। पुस्तक का पहला भाग 'Love and Courtship' लेखिका के जीवन के उस दौर को सामने लाता है, जब वे इटली के एक छोटे से कस्बे ओरबासानो से इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पढ़ने आई थीं। उन्नीस वर्ष की उम्र में एक अपरिचित देश, अपरिचित भाषा और अलग जीवनशैली के बीच उनका संघर्ष अत्यंत रोचक ढंग से चित्रित हुआ है। कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तराँ 'द वार्सिटी' में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और फिर दोनों के बीच विकसित प्रेम संबंधों का वर्णन पुस्तक के सबसे सहज और आकर्षक हिस्सों में है।

    लेखिका ने इस प्रेम को किसी राजनीतिक परिवार में प्रवेश की आकांक्षा के रूप में नहीं, बल्कि दो युवाओं के सहज भावनात्मक संबंध के रूप में प्रस्तुत किया है। राजीव गांधी का सरल स्वभाव, मित्रों के साथ उनका व्यवहार, संगीत के प्रति रुचि और निजी जीवन की छोटी-छोटी घटनाएँ उन्हें एक राजनीतिक परिवार के उत्तराधिकारी के बजाय एक सामान्य युवा के रूप में सामने लाती हैं। इस प्रसंग में लेखिका के इतालवी परिवार का चित्रण भी उल्लेखनीय है। पिता का अनुशासन, माँ का स्नेह, पारिवारिक परंपराएँ और इटली के सामाजिक परिवेश का वर्णन पुस्तक को सांस्कृतिक संस्मरण का रूप देता है। विशेष रूप से पिता स्टेफानो मैनो के व्यक्तित्व के माध्यम से युद्ध, संघर्ष, श्रम, मानवीय संवेदना और पारिवारिक मूल्यों की जो तस्वीर उभरती है, वह लेखिका के व्यक्तित्व की पृष्ठभूमि समझने में सहायक है।

    पुस्तक का दूसरा भाग 'Finding My Way' भारतीय परिवेश में लेखिका के क्रमिक अनुकूलन की कहानी कहता है। विवाह के बाद नेहरू-गांधी परिवार में प्रवेश उनके लिए केवल एक नए परिवार का हिस्सा बनना नहीं था, बल्कि एक अलग सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक वातावरण से परिचित होना भी था। इंदिरा गांधी के साथ उनके संबंधों का चित्रण विशेष महत्त्व रखता है। लेखिका अपनी सास को केवल देश की प्रधानमंत्री अथवा शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में नहीं देखतीं, बल्कि एक माँ, दादी, प्रकृति प्रेमी और संवेदनशील स्त्री के रूप में प्रस्तुत करती हैं। इस चित्रण में इंदिरा गांधी के निजी जीवन के अनेक ऐसे पक्ष सामने आते हैं, जो सामान्य राजनीतिक लेखन में प्रायः गौण रह जाते हैं। इसी प्रकार राजीव गांधी के साथ वैवाहिक जीवन, बच्चों का जन्म, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ और राजनीतिक वातावरण से दूर सामान्य जीवन जीने की इच्छा पुस्तक को आत्मीयता प्रदान करती है। लेखिका बार-बार यह संकेत करती हैं कि उनका प्रारंभिक झुकाव राजनीति की ओर नहीं था। वे अपने पति और बच्चों के साथ एक शांत पारिवारिक जीवन चाहती थीं।

    पुस्तक का तीसरा, चौथा और पाँचवाँ भाग भारतीय राजनीति के अत्यंत उथल-पुथल भरे समय को सामने लाता है। संजय गांधी की असामयिक मृत्यु, इंदिरा गांधी की राजनीतिक चुनौतियाँ, राजीव गांधी का राजनीति में प्रवेश और अंततः उनका प्रधानमंत्री बनना इन अध्यायों के प्रमुख प्रसंग हैं। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल का वर्णन करते हुए लेखिका उनके आधुनिक दृष्टिकोण, तकनीकी विकास, प्रशासनिक सुधारों और पंचायती राज व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। विशेष रूप से स्थानीय स्वशासन और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उनके प्रयासों का उल्लेख महत्त्वपूर्ण है। लेखिका बताती हैं कि पंचायती राज से संबंधित विधेयक राज्यसभा में तीन मतों से पारित नहीं हो सका था, लेकिन बाद में इसी विचार को संवैधानिक स्वरूप मिला। 

    हालाँकि राजीव गांधी के कार्यकाल के विवादास्पद प्रसंगों पर भी चर्चा की गई है। शाहबानो प्रकरण, श्रीलंका समझौता, पंजाब और अन्य राजनीतिक चुनौतियों का उल्लेख मिलता है। इन घटनाओं को लेखिका अपने अनुभव और दृष्टिकोण से समझने का प्रयास करती हैं। यहाँ पुस्तक का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष सामने आता है कि राजनीतिक निर्णय केवल सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा नहीं होते, बल्कि उनके परिणाम निजी जीवन को भी गहराई से प्रभावित करते हैं। सोनिया शाहबानो प्रकरण में अपनी शुरुआती असहमति तो दर्ज करती हैं, लेकिन बाद में राजीव के निर्णय की स्वतंत्र आलोचनात्मक समीक्षा नहीं करतीं। यह इस आत्मकथात्मक विवरण की एक महत्त्वपूर्ण सीमा है।

    श्रीलंका समझौते के बाद राजीव गांधी पर हुआ हमला और 1991 में उनकी हत्या का प्रसंग पुस्तक का सबसे भावुक और त्रासद हिस्सा है। लेखिका ने उस समय की आशंकाओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और परिवार पर पड़े मानसिक आघात का मार्मिक चित्रण किया है। राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका का अपनी माँ को संभालना तथा स्वयं बच्चों के रूप में माता-पिता की भूमिका निभाना अत्यंत संवेदनशील प्रसंग है।

    पुस्तक का छठा भाग 'Leading the Congress Party' सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण अध्याय है। राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। लेकिन अंततः 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व स्वीकार किया। यहाँ लेखिका के सामने दोहरी चुनौती थी। एक ओर कांग्रेस संगठन की आंतरिक कमजोरियाँ थीं, दूसरी ओर उनकी विदेशी मूल की पहचान को लेकर लगातार उठाए जाने वाले प्रश्न। पुस्तक में यह पीड़ा कई स्थानों पर दिखाई देती है कि लंबे समय तक भारत में रहने और राजनीतिक जिम्मेदारियाँ निभाने के बाद भी उन्हें बाहरी व्यक्ति के रूप में देखा जाता रहा। 2004 के लोकसभा चुनाव और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के गठन का विवरण विशेष महत्त्व रखता है। कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन की विजय के बाद प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने का उनका निर्णय पुस्तक का केंद्रीय राजनीतिक प्रसंग है। वे स्पष्ट करती हैं कि यह निर्णय उनकी व्यक्तिगत इच्छा के साथ-साथ अपने बच्चों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से भी जुड़ा था। डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने की पृष्ठभूमि का वर्णन इस प्रसंग को और महत्त्वपूर्ण बनाता है।

    पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आत्मीय और संवादधर्मी शैली है। लेखिका ने बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच निजी जीवन की छोटी-छोटी स्मृतियों को स्थान दिया है। भोजन, संगीत, यात्राएँ, मित्रताएँ, पारिवारिक संबंध और व्यक्तिगत संवाद इन प्रसंगों को जीवंत बनाते हैं। विशेष रूप से इटली और भारत के सांस्कृतिक परिवेश का तुलनात्मक चित्रण पाठक को दो भिन्न संस्कृतियों के बीच विकसित होते मानवीय संबंधों का अनुभव कराता है। इस पुस्तक का केंद्रीय वैचारिक प्रश्न है—किसी देश का अपना होना आखिर किससे तय होता है? जन्म से, भाषा से, धर्म से अथवा उस समाज के प्रति प्रेम, समर्पण और जिम्मेदारी से? सोनिया गांधी का जीवन इस प्रश्न का अपना उत्तर प्रस्तुत करता है। पुस्तक के अंतिम हिस्सों में भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, धर्मनिरपेक्षता, बहुलतावाद और राजनीतिक सहिष्णुता को लेकर उनकी चिंताएँ स्पष्ट होती हैं। वे समकालीन राजनीति में बढ़ती कटुता और असहिष्णुता को लेकर भी अपनी राय रखती हैं।

    एक गंभीर पाठक के लिए पुस्तक की कुछ सीमाओं पर विचार करना आवश्यक है। यह मूलतः लेखिका का निजी संस्मरण है, इसलिए घटनाओं का चयन और उनका मूल्यांकन स्वाभाविक रूप से उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण से प्रभावित है। कांग्रेस की राजनीतिक भूमिका और विपक्षी दलों के संदर्भ में कई स्थानों पर उनका वैचारिक आग्रह दिखाई देता है। राजीव गांधी के कार्यकाल और कांग्रेस शासन से जुड़े विवादों का उल्लेख तो है, लेकिन उनका आलोचनात्मक विश्लेषण अपेक्षाकृत सीमित है। इस दृष्टि से पुस्तक को भारतीय राजनीति का निष्पक्ष इतिहास मानने के बजाय एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक सहभागी की आत्मकथात्मक गवाही के रूप में पढ़ना अधिक उचित होगा।

Rigveda se starting 

राहुल गांधी को समर्पित

अध्याय विभाजन

प्यार की कहानी शुरू हो रही है!


    Belonging: A Journey of Love का वास्तविक महत्त्व इस बात में है कि यह एक राजनीतिक परिवार की कहानी के माध्यम से आधुनिक भारत के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास के अनेक पहलुओं को सामने लाती है। यह प्रेम से आरंभ होकर वियोग, संघर्ष, सार्वजनिक जीवन और आत्मस्वीकृति तक पहुँचने वाली यात्रा है। इसमें एक ऐसी स्त्री दिखाई देती है, जिसने अपने जीवन की मूल सांस्कृतिक पहचान को छोड़े बिना एक दूसरे देश को अपना बनाया और अंततः उसी देश के राजनीतिक जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुस्तक का शीर्षक इस अर्थ में अत्यंत सार्थक है कि अपनत्व कोई जन्मजात या स्थिर स्थिति नहीं, बल्कि समय, अनुभव, प्रेम और जिम्मेदारियों से निर्मित होने वाली प्रक्रिया है। सोनिया गांधी की दृष्टि में भारत से उनका संबंध इसी प्रक्रिया का परिणाम है।

    हालांकि इस आत्मकथात्मक संस्मरण में राष्टट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना का वर्ष, दिल्ली में अन्ना हजारे के आन्दोलन का समय, अहमद पटेल की मृत्यु का समय त्रुटिपूर्ण उल्लिखित है और यह प्रकाशकीय अक्षमता को दिखाता है। यह इस कृति का न्यून पक्ष बन गया है। यदि खोजा जाए तो धारणा के स्टार पर इसमें बहुत सी त्रुटियाँ मिलेंगी। यह देखना दिलचस्प है कि सोनिया गांधी ने 1984 में क्या किया। 1991 में पेरंबदूर में क्या किया? उस मिनिट टू मिनिट को देखना दिलचस्प रहेगा। अपने दो बच्चों को उन्होंने कैसे पाला, एक गृहिणी के रूप में उनकी भूमिका भी देखने लायक है। राहुल गांधी विवाह नहीं कर रहे हैं, इस दबाव को वह कैसे सहती हैं, यह भी देखने लायक है। सोनिया गांधी जी के वह अनुभव भी मूल्यवान हैं जब प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा को चुना। यह विवाह आसान नहीं था।

    देखने लायक है कि इस पुस्तक में यह सब कितना आया है? आमतौर पर आत्मकथा स्वयं लिखी जाती है लेकिन आजकल यह भाड़े के लोगों से लिखवाया जाने लगा है। जब कोई दूसरा व्यक्ति लिखता होता है तो शैली वही नहीं रह जाती, जैसी स्वयं की होती। फिर गुणा गणित का ध्यान रखना पड़ता है और यहीं आत्मकथा ईमानदार नहीं रह जाती।

    इतिहासकारों, राजनीति के अध्येताओं और आत्मकथात्मक साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक उपयोगी है। इसकी महत्ता केवल इसलिए नहीं है कि इसे एक चर्चित राजनीतिक व्यक्तित्व ने लिखा है, बल्कि इसलिए भी है कि इसमें सत्ता के पीछे मौजूद मनुष्य, परिवार के पीछे मौजूद संवेदनाएँ और राष्ट्रीय पहचान के पीछे मौजूद सांस्कृतिक अनुभवों को समझने का अवसर मिलता है। अंततः यह पुस्तक राजनीति की उपलब्धियों और पराजयों से अधिक मनुष्य के निजी संघर्षों, स्मृतियों और अपनेपन की तलाश की कहानी है। यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस विषय पर हमारा वायरल ट्वीट पोस्ट भी देखा जा सकता है-हमारा वायरल ट्विट पोस्ट

समीक्षा का आधार : प्रस्तुत मूल पुस्तक Belonging: A Journey of Love (2026)। समीक्षा में पुस्तक की आत्मकथात्मक प्रकृति और लेखिका के व्यक्तिगत राजनीतिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखा गया है।

शनिवार, 7 नवंबर 2026

positive review of #Ramayana

 रामायणा फिल्म की सकारात्मक समीक्षा : -

positive review of #Ramayana 


राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर में राम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ पहुंचे थे। स्वयंवर में धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना था। वह प्रत्यंचा चढ़ाने में टूट गया (टूट गया तो टूट गया)!

सीता ने वरमाला श्रीराम के गले में डाल दी। अब अयोध्या सूचना दी गई। राजा दशरथ बारात लेकर धूमधाम से आए। उनके दो अन्य पुत्र भरत और शत्रुघ्न भी आए। घर में तीन और कन्याएं थीं - उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति! उनका लग्न क्रमशः लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से निश्चित हुआ! सबका विवाह संपन्न हुआ।

अब #Ramayana में देखें!

श्रीराम सीता से वाटिका में मिलते हैं! गोस्वामी तुलसीदास ने तो लिखा है कि सीता ने राम को अपनी आँखों के रास्ते हृदय में उतार लिया और आँखें बंद कर लीं। जैसे श्रीराम को हृदय में रख लिया हो!

लोचन मग रामहि उर आनी।

दीन्हे पलक कपाट सयानी।।

रामायण : नई फिल्म

#Ramayana में श्रीराम सीता से पूछते हैं कि मेरे भाइयों का क्या होगा? भाई उधर ही हैं। युगल भाव में! यह नया है! ब्याह से पहले सब के बारे में सोच लिया श्रीराम ने। सबका साथ सबका विकास!

गजब तो है खर दूषण से युद्ध का प्रसंग! एकदम हॉलीवुड स्टाइल में! श्रीराम, सीता और लक्ष्मण तीनों भागते हैं! फिर एकदम से तीर मारते हैं राम। शत्रु खलास! राम रणधीर हैं? नहीं, वह जान बचाने के लिए भागते हैं!

फिल्म में युद्ध है, संग्राम है लेकिन रक्तपात नहीं। इतना घमासान युद्ध होता है। रक्त की एक बूंद कहीं नहीं दिखती। कोई खरोंच नहीं आती। कोई लंगड़ाता भी नहीं। 

एक स्थान पर लक्ष्मण को घाव लगा। भागते हुए वह बावड़ी के पास पहुंचते हैं तो सीता घाव को पानी से धोती हैं। घाव ठीक हो जाता है! रावण का सिर जटायु काट देते हैं और वह सिर उग आता है! केवल सूर्पनखा की नाक से लहू निकलता दिखाई देता है।

सीता का अपहरण करना पड़ता है लेकिन फिल्म प्रो स्त्री है। 

यह अद्भुत फिल्म है। इसमें रावण का ध्यान भी रखा गया है।

केवल हीरो ही महान नहीं है। सब महान हैं।

जो नई वाली फिल्म #Ramayana आई है उसमें कुमार विश्वास #KumarVishwas और ए आर रहमान को नाहक ही दोषी बताया जा रहा है। यह दोनों मासूम और विशिष्ट कोटि के कलाकार हैं!

फिल्म का स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने बनाया है। वही लोग तय करते हैं कि कहानी का ढांचा और दृश्यों का क्रम क्या होगा! इस तरह समझना चाहिए कि रावण अथवा सूर्पनखा को जो इतना भाव दिया गया है वह इन्हीं के कारण। यही लोग निश्चित कर रहे हैं कि फिल्म के पात्र क्या कर रहे हैं और कहाँ हैं? परशुराम बारात वापसी के समय मिलते हैं और उधर हिमाच्छादित पर्वत आदि हैं, यह सब इन्हीं लोगों की बुद्धि से है। जनक की वाटिका में चारो भाई हैं, यह इन्होंने तय किया है। यही लोग कभी-कभी कैमरा एंगल या अन्य निर्देश भी देते हैं!

फिल्म में संवाद श्रेयस जैन और नितेश तिवारी का है। "टूट गया तो टूट गया" लिखने वाले यही लोग हैं। "यहां आसमान में तुम्हें बचाने कौन आएगा!" "यहां हम लोग आपका सम्मान कर रहे हैं और आप हैं कि ... " असली घटिया काम तो इन्हीं लोगों का है। न दृश्य की समझ है, न शास्त्र का अध्ययन। न देश काल का ज्ञान है और न चरित्र की गरिमा और मर्यादा की चिंता! सही बात तो यह है कि इसका समस्त उत्तरदायित्व नितेश तिवारी का है! असली खल यही हैं।

क्या संयोग है कि #आदिपुरुष में मनोज मुंतशिर शुक्ला, #Ramayana में कुमार विश्वास और नितेश तिवारी! इन्हीं लोगों ने गन्दगी की है। 


सकारात्मक समीक्षा लिखने से पहले हमने यह टिपण्णी भी लिखी है. नयी रिलीज रामायण की एक आलोचनात्मक दृष्टि


निष्कर्ष - स्क्रीन प्ले, संवाद के निम्न कोटि का होने का असर यह हुआ है कि गीत और संगीत भी निचले स्तर का हो गया है। कुमार विश्वास की गहराई इस छिछलेपन में दब गई है। कहावत है - एक त धिया अपने गोर, उप्पर से अईली कम्मर ओढ़! एक तो कुमार विश्वास जी की गहराई डेढ़ सेंटीमीटर से थोड़ी ही अधिक है, ऊपर से उन्हें थाली जितना गहरा स्क्रीनप्ले और संवाद मिल गया है!

सद्य: आलोकित!

असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा 2026: संपूर्ण प्रश्न-पत्र एवं प्रामाणिक उत्तर कुंजी (UP Assistant Professor Hindi Question Paper & Answer Key 2026)

  Question Booklet No.: 401113700 Subject Code: 01 | Subject: Hindi Time: 2 Hours Maximum Marks: 360 Roll No. (In Figures): ________________...

आपने जब देखा, तब की संख्या.