सामान्यतया दोनों शब्दों का प्रयोग एक ही दिवस विशेष से संबंधित होने के कारण एक ही संदर्भ के लिए किया जाता है। कोश में भी इसे उत्तर भारत के एक प्रमुख उत्सव के लिए बताया गया है जो #दशहरा से संबंधित है।
वैष्णव साधना में भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसराज रावण के वध का दिन अश्विन मास की दशमी तिथि है और यह विजयदशमी है। विजय+दशमी। यह दिन शस्त्र पूजन का है। अपने आपको पुनर्सृजित करने का। यह तिथि प्रति सत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय के जीत से संबंधित हो गया है क्योंकि भगवान श्रीराम ने रावण का कुल समेत संहार कर दिया था।
विजयादशमी की तिथि शक्ति से जुड़ी हुई है और शाक्त परंपरा से संबंधित है। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा ने आज की तिथि पर ही महिषासुर का वध किया था। दुर्गा जी का एक नाम बिजया/विजया भी है। बंगाली शुभ बिजॉया लिखते भी हैं। यह विजया+दशमी है। संधि के नियम के अनुसार यही विच्छेद सही है।
इतने लोगों द्वारा, इतनी बार और इतने तरीके से विजयदशमी और विजयादशमी लिखा और बोला जा रहा है कि सब मिक्स हो गया है। कह सकते हैं कि कोशकारों ने हिंदी कोश का निर्माण करते समय वैष्णव साधना का ध्यान रखा था।
एक नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने पिछले साल की शुभकामनाओं में विजयदशमी लिखा है लेकिन इस साल विजयादशमी। मेरा मानना है कि विजयदशमी ही सही है जब भगवान श्रीराम और रावण का प्रसंग हो। मां महिषासुरमर्दिनी का प्रसंग हो तो विजयादशमी लिखना चाहिए।
#दशहरा
#Dussehra
#विजयदशमी
#विजयादशमी





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें