शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

रसाल : मानस शब्द संस्कृति

जनि जल्पना करि सुजसु नासहि नीति सुनहि करहि छमा।

संसार महँ पूरुष त्रिबिध पाटल रसाल पनस समा॥
एक सुमनप्रद एक सुमन फल एक फलइ केवल लागहीं।
एक कहहिं कहहिं करहिं अपर एक करहिं कहत न बागहीं॥
रसाल : मानस शब्द संस्कृति 


श्रीराम-रावण संग्राम में प्रभु कहते हैं कि संसार में तीन प्रकार के पुरुष हैं- पाटल (गुलाब), #रसाल और पनस (कटहल) जैसे। इसमें रसाल यानी आम ऐसा है, जिसमें फूल और फल दोनों लगते हैं। ऐसे पुरुष जो कहते हैं और उसे करते भी हैं।
पाटल में केवल फूल लगता है, ऐसे पुरुष केवल कहने में विश्वास करते हैं।
पनस यानी कटहल में केवल फल लगता है, ऐसे पुरुष केवल करते हैं, कहने में भरोसा नहीं करते।
कहना न होगा कि इसमें #रसाल श्रेष्ठ है।
व्यक्तिगत स्तर पर मुझे यह फल प्रिय है। आपने #चार_आम की शृंखला न जानी तो क्या किया।

#मानस_शब्द #संस्कृति

2 टिप्‍पणियां:

  1. यानि को कृपया यानी कर दें। वैसे आपकी यह शृंखला बहुत सुंदर है । कृपया इसे जारी रखें ।

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद। आपके कहने के अनुसार मैंने यानी लिख दिया है। यही कोश में भी है।धन्यवाद, पुनः।

    जवाब देंहटाएं

सुझाव और टिप्पणियों का स्वागत है। यहां आए हैं तो अपनी प्रतिक्रिया से अवगत अवश्य कराएं। आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सद्य: आलोकित!

positive review of #Ramayana

 रामायणा फिल्म की सकारात्मक समीक्षा : - positive review of #Ramayana  राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर में राम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित...

आपने जब देखा, तब की संख्या.