शनिवार, 2 जुलाई 2022

कविता : चार_आम

#चार_आम पर मेरी कालजयी कविता पढ़िए- #चार_आम


सुबह हुई, नाश्ते में मार दिए चार आम

और थोड़ा दिन चढ़ा तो नाप दिए चार आम।


दोपहर में भोजन के साथ लिए चार आम

जब थोड़ा लेटे तो सपने में चार आम।


शाम को आम आम कह कह के चार आम।

गदबेला में राम राम कह कह के चार आम।


रात को भिगो दिए बाल्टी में चार आम

और रात बीती तो चू गए चार आम।


हरे राम हरे राम कहकह के चार आम

हुए थोड़ा दक्खिन से वाम तो चार आम।


पका आम देखा तो चिंचोड़ दिए चार आम

मार दिया पालथी, निचोड़ दिए चार आम।

कथावार्ता : सांस्कृतिक पाठ का गवाक्ष


- डॉ रमाकान्त राय

कोई टिप्पणी नहीं:

सद्य: आलोकित!

लंगड़ा आम के पक्ष में

 जब मेरे सामने कोई व्यक्ति लंगड़ा आम छोड़कर दशहरी के सम्बन्ध में पूछताछ करता है तो मैं उसे नौसिखिया मानकर देखता हूं। आजकल लंगड़ा आम मुझे मिल...

आपने जब देखा, तब की संख्या.