गुरुवार, 1 जनवरी 2026

तीरथ बर नैमिष बिख्याता।

 तीरथ बर नैमिष बिख्याता।


प्राचीन ग्रंथों में एकदा की चर्चा में गोमती नदी तट के प्रसिद्ध तीर्थ #नैमिषारण्य की बात है जहां बहुत से साधक रहा करते थे। महाराज मनु ने शासन त्याग करने के बाद यहां निवास किया और #स्मृति लिपिबद्ध किया। सनातन #संस्कृति में स्मृति का बहुत महत्त्व है। स्मृतियां भारतीय समाज का दिशा निर्देशन करती थीं।

जब से विदेशियों का राज कायम हुआ, एकत्र होने और यज्ञादि पर प्रतिबंध लगा तब से स्मृति लोप बढ़ा। परिणामस्वरूप हिन्दू समाज विघटित हुआ। चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने जिस कछुआ धर्म की चर्चा की है, वह स्मृति लोप और संस्कार न होने से ही।

 तीरथ बर नैमिष बिख्याता।

चौपाई


बरबस राज सुतहि तब दीन्हा। नारि समेत गवन बन कीन्हा।।

तीरथ बर नैमिष बिख्याता। अति पुनीत साधक सिधि दाता।।

बसहिं तहाँ मुनि सिद्ध समाजा। तहँ हियँ हरषि चलेउ मनु राजा।।

पंथ जात सोहहिं मतिधीरा। ग्यान भगति जनु धरें सरीरा।।

पहुँचे जाइ धेनुमति तीरा। हरषि नहाने निरमल नीरा।।

आए मिलन सिद्ध मुनि ग्यानी। धरम धुरंधर नृपरिषि जानी।।

जहँ जँह तीरथ रहे सुहाए। मुनिन्ह सकल सादर करवाए।।

कृस सरीर मुनिपट परिधाना। सत समाज नित सुनहिं पुराना ।


दोहा


द्वादस अच्छर मंत्र पुनि जपहिं सहित अनुराग।

बासुदेव पद पंकरुह दंपति मन अति लाग।।



नववर्ष की मंगलकामनाएं 🚩


#शब्द

रामु सूत्रधर अंतरजामी।

नाट्यशास्त्र में कठपुतली को नचाने वाले को #सूत्रधार कहा गया है। अखिल विश्व रंगमंच है,  सबको संचालित करने वाले श्रीरामचंद्र जी हैं। अभी विगत दिवस हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार संजीव को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, उनका एक उपन्यास यह भी है। #सूत्रधार उपन्यास भोजपुरी के नाटककार भिखारी ठाकुर के जीवन पर केंद्रित है, जिन्होंने बिदेसिया और गबर घिचोर जैसे विख्यात नाटक लिखे और मंचन किया, कराया।

तुलसीदास जी #श्रीरामचरितमानस में भगवान श्रीराम को सूत्रधार और सरस्वती जी को कठपुतली कह दिया है। 🙏🙏

मैं जाना तुम्हार गुन सीला। कहउँ सुनहु अब रघुपति लीला।।

सुनु मुनि आजु समागम तोरें। कहि न जाइ जस सुखु मन मोरें।।

राम चरित अति अमित मुनिसा। कहि न सकहिं सत कोटि अहीसा।।

तदपि जथाश्रुत कहउँ बखानी। सुमिरि गिरापति प्रभु धनुपानी।।

सारद दारुनारि सम स्वामी। रामु सूत्रधर अंतरजामी।।

जेहि पर कृपा करहिं जनु जानी। कबि उर अजिर नचावहिं बानी।।

प्रनवउँ सोइ कृपाल रघुनाथा। बरनउँ बिसद तासु गुन गाथा।।

परम रम्य गिरिबरु कैलासू। सदा जहाँ सिव उमा निवासू।।


दोहा/सोरठा

सिद्ध तपोधन जोगिजन सूर किंनर मुनिबृंद।

बसहिं तहाँ सुकृती सकल सेवहिं सिब सुखकंद।।

#संस्कृति #शब्द



सद्य: आलोकित!

तीरथ बर नैमिष बिख्याता।

 तीरथ बर नैमिष बिख्याता। प्राचीन ग्रंथों में एकदा की चर्चा में गोमती नदी तट के प्रसिद्ध तीर्थ #नैमिषारण्य की बात है जहां बहुत से साधक रहा कर...

आपने जब देखा, तब की संख्या.