शुक्रवार, 13 सितंबर 2024

हीरा डोम की कविता अछूत

हीरा डोम की लिखी हुई कविता अछूत की शिकायत, जो सितम्बर 1914 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में प्रकाशित हुई, इस भोजपुरी कविता को हिंदी दलित-साहित्य की पहली कविता माना जाता है।


हमनी के रात-दिन दुखवा भोगत बानी,

हमनी के सहेबे से मिनती सुनाइब।

हमनी के दुख भगवनओं न देखताजे,

हमनी के कबले कलेसवा उठाइब।

पदरी सहेब के कचहरी में जाइबिजां,

बेधरम होके रंगरेज बनि जाइब।

हाय राम! धरम न छोड़त बनत बाजे,

बे-धरम होके कैसे मुंखवा दिखाइब।।


खम्भवा के फारि पहलाद के बंचवले जां

ग्राह के मुंह से गजराज के बचवले।

धोती जुरजोधना कै भैया छोरत रहै,

परगट होकै तहां कपड़ा बढ़वले।

मरले रवनवां कै पलले भभिखना के,

कानी अंगुरी पै धर के पथरा उठवले।

कहंवा सुतल बाटे सुनत न वारे अब,

डोम जानि हमनी के छुए डेरइले।।


हमनी के राति दिन मेहनत करीले जां,

दुइगो रुपयवा दरमहा में पाइबि।

ठकुरे के सुख सेत घर में सुतल बानी,

हमनी के जोति जोति खेतिया कमाइबि।

हाकिमे के लसकरि उतरल बानी,

जेत उहओ बेगरिया में पकरल जाइबि।

मुंह बान्हि ऐसन नौकरिया करत बानी,

ई कुलि खबर सरकार के सुनाइबि।।


बमने के लेखे हम भिखिया न मांगव जां,

ठकुरे के लेखे नहिं लडरि चलाइबि।

सहुआ के लेखे नहि डांड़ी हम मारब जां,

अहिरा के लेखे नहिं गइया चोराइबि।

भंटऊ के लेखे न कबित्त हम जोरबा जां,

पगड़ी न बान्हि के कचहरी में जाइब।

अपने पसिनवा के पैसा कमाइब जां,

घर भर मिलि जुलि बांटि चोंटि खाइब।।


हड़वा मसुइया के देहियां है हमनी कै;

ओकारै कै देहियां बमनऊ के बानी।

ओकरा के घरे घरे पुजवा होखत बाजे

सगरै इलकवा भइलैं जजमानी।

हमनी के इतरा के निगिचे न जाइलेजां,

पांके में से भरि-भरि पिअतानी पानी।

पनहीं से पिटि पिटि हाथ गोड़ तुरि दैलैं,

हमनी के एतनी काही के हलकानी।।

हनुमान जी का मंत्र और विभीषण

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना।

लंकेस्वर भए सब जग जाना।।


एक दूत के रूप में #हनुमानजी जब लंका में गए तो उन्होंने हर घर का सर्वेक्षण किया। "मंदिर मंदिर प्रतिकर सोधा। देखे जंहतंह अगनित जोधा।।" इसी सर्वेक्षण में उन्हें विभीषण के घर का पता मिला। दांतों के बीच जैसे जीभ रहती हो। विप्र रूप धारण कर वह उनसे मिले।

हनुमान जी को जो आठ सिद्धियां प्राप्त हैं - अणिमा, महिमा, लघिमा, गरिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व, वशित्व। इसमें अणिमा, महिमा से रूप बदला जा सकता है। और प्रकाम्य से किसी के भी मन का भेद पाया जा सकता है। हनुमान जी ने इस सिद्धि की सहायता ली और लंका में एक ऐसा विश्वसनीय व्यक्ति खोजा, जो उनकी सहायता कर सकता था। वह विभीषण थे।

हनुमान चालीसा में आता है कि हनुमान जी का मंत्र विभीषण ने माना और लंकेश्वर हुए। बहुत कम लोगों को ज्ञात है कि विभीषण उन चरित्रों में हैं, जिसे अमर होने का वरदान प्राप्त है।

जय श्री हनुमान जी!🙏 #Hanuman #हनुमानजी



शनिवार, 7 सितंबर 2024

रौद्र रूप और हनुमान जी

हनुमान जी का रौद्र रूप नहीं मिलता। वह कहीं भी क्रोधित नहीं होते। ऐसा कोई प्रसंग नहीं है जब वह विचलित होकर स्वयं उद्धत हुए हों, जैसा भगवान श्रीराम समुद्र का अनुनय विनय करने के बाद हो उठे थे या योगेश्वर श्रीकृष्ण महाभारत युद्ध में देवब्रत भीष्म के प्रति हो गए थे और रथचक्र धारण कर लिया था। भगवान परशुराम, बलराम आदि तो कदम कदम पर उद्धत हो जाते हैं, पृथ्वी से वीरों का संहार करने का संकल्प कर लेते हैं अथवा धरती को समुद्र में डुबो देने के लिए हल लेकर चल पड़ते हैं!


हनुमान जी का रौद्र रूप नहीं है। कठिनतम परिस्थितियों में भी वह धैर्य, जो वीरता का अनिवार्य लक्षण है, नहीं त्यागते। वह तो संहार के ही देवता हैं, साक्षात महादेव हैं। महादेव ने उमा के देह त्याग पर जो तांडव किया था, वह कितना भीषण था। हनुमान जी के समक्ष इतना उद्वेलनकारी क्षण नहीं आता। क्योंकि वह ज्ञानी भी हैं।

इसलिए जब उनकी ऐसी कूल छवियां आईं तो कलाकारों पर आक्षेप हुए कि यह उनकी प्रकृति के अनुसार नहीं है। परंतु सभ्यता संघर्ष के बीचोबीच अवस्थित, द्वंद्व झेल रहे सनातनी पक्ष को यह आवश्यक और युगानुकुल लगा। ऐसे चित्र बहुत लोकप्रिय हुए। यह हमारी आकांक्षा के अनुरूप ही है!


जय श्री हनुमान जी 🙏

#हनुमानजी #hanumanji

सद्य: आलोकित!

हीरा डोम की कविता अछूत

हीरा डोम की लिखी हुई कविता अछूत की शिकायत, जो सितम्बर 1914 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में प्रकाशित हुई, इस भोजपुरी कविता को हिंदी दलित-साहित्य की...

आपने जब देखा, तब की संख्या.