शनिवार, 2 मार्च 2024

षट बिकार : मानस शब्द संस्कृति

 

षट बिकार : मानस शब्द संस्कृति 

षट बिकार जित अनघ अकामा।
अचल अकिंचन सुचि सुखधामा।।

तुलसीदास ने भगवान श्रीराम के मुख से संतों के जो लक्षण बताए हैं, उसमें उन्हें छ: प्रकार के विकार को जीता हुआ कहा है। यह #षट_विकार हैं- काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर (द्वेष भावना)। विकार वह हैं जो हमें भ्रष्ट करते हैं, मोह माया में लपेटते हैं।

संत व्यक्ति पापरहित, कामनारहित, निश्चल और अकिंचन होता है। उन्होंने विस्तार से संतों की प्रकृति के बारे में बताया है।

इससे पहले लक्ष्मण को वह बताते हैं -

लोभ के इच्छा दंभ बल, काम कें केवल नारि।
क्रोध के परुष बचन बल, मुनिबर कहहिं बिचारि।।

अर्थात लोभ के पास दंभ और इच्छा का बल है, काम के पास नारी का, क्रोध की क्षमता कठोर वचन हैं; ऐसा मुनियों ने विचार करने के बाद बताया है।

#मानस_शब्द #संस्कृति

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुझाव और टिप्पणियों का स्वागत है। यहां आए हैं तो अपनी प्रतिक्रिया से अवगत अवश्य कराएं। आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सद्य: आलोकित!

M A HINDI 3rd semester आधुनिक हिन्दी काव्य Question Paper

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर  Paper Code- A010901T M.A. (III Semester) Examination, 2026-27 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) हिन्दी आध...

आपने जब देखा, तब की संख्या.