![]() | ||
| आधुनिक हिन्दी काव्य | Paper Code- A010901T | M.A. (III Semester) Examination, 2026-27 |
शनिवार, 14 नवंबर 2026
M A HINDI 3rd semester आधुनिक हिन्दी काव्य Question Paper
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
बी ए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी प्रश्नपत्र 2026
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के बीए प्रथम सेमेस्टर हिन्दी काव्य विषय का प्रश्नपत्र। code- A010101T
B.A. (Semester-I) Examination, 2026-27
(FYUP & NEP Back Paper)
HINDI (Hindi Kavya)
Time: 2 Hours [Maximum Marks: 75
निर्देशः
1. सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
2. अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों, तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।
3. "बी" कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
![]() |
| BA 1Semester Hindi Kavya |
![]() |
| B A 1st Semester exam 2026-27 Hindi Kavya |
खण्ड-अ
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
निर्देशः इस खण्ड के सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
1. [9×5=45]
(i) भक्तिकाल के प्रमुख सम्प्रदायों के नाम एवं उनके प्रवर्तकों का उल्लेख कीजिए।
(ii) छायावाद की चार प्रमुख प्रवृत्तियाँ लिखिए।
(iii) विद्यापति को 'मैथिल कोकिल' क्यों कहा जाता है?
(iv) 'भ्रमरगीत' से आप क्या समझते हैं?
(v) 'मानसरोदक खण्ड' में पद्मावती के सौन्दर्य-वर्णन की विशेषताएँ बताइए।
(vi) बिहारी के निर्धारित दोहों से किसी एक अलंकार का उदाहरण देकर उसे स्पष्ट कीजिए।
(vii) महादेवी वर्मा की प्रमुख काव्य-कृतियों के नाम लिखिए।
(viii) सुमित्रानन्दन पन्त का संक्षिप्त साहित्यिक परिचय दीजिए।
(ix) नागार्जुन का संक्षिप्त साहित्यिक परिचय दीजिए।
खण्ड-ब। (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
निर्देशः इस खण्ड में कुल चार प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है। [1×15=15]
2. आदिकालीन साहित्य की पृष्ठभूमि, प्रमुख कवियों एवं रचनाओं का परिचय देते हुए उसकी विशेषताओं का विवेचन कीजिए।
3. छायावाद की अवधारणा स्पष्ट करते हुए उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों का आलोचनात्मक विवेचन कीजिए।
4. विद्यापति पदावली के पद 35 (श्रीकृष्ण प्रेम) की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
5. अयोध्या काण्ड के निर्धारित अंश (दोहा 28 से 41) में से कैकेयी-दशरथ संवाद से सम्बद्ध किसी प्रसंग की सप्रसंग व्याख्या 5. कीजिए।
खण्ड-स
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
निर्देशः इस खण्ड में कुल चार प्रश्न है। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है। [1×15=15]
6. जायसी के 'मानसरोदक खण्ड' के निर्धारित पदों (1 से 6) में से किन्हीं दो की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
7. बिहारी रत्नाकर के प्रारम्भिक दस दोहों में से किन्हीं तीन दोहों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
8. 'वह तोड़ती पत्थर' और 'वर दे वीणावादिनि वर दे' कविताओं के आधार पर निराला के काव्य की विविधता का मूल्यांकन कीजिए।
9. 'नदी के द्वीप' कविता के आधार पर अज्ञेय की व्यक्ति-चेतना और प्रयोगशीलता का विवेचन कीजिए।
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।
मूंगफली का जो छिलका आप देख रहे हैं, वह असल में प्रोटीन को एकदम से अलग कर लेने के बाद बचा हुआ अवशेष है। प्रोटीन को नमक के साथ intake किया गया है।
हमने एक दिन बताया था कि प्रतिदिन एक कटोरी जीरे से छौंकी हुई दाल लेनी है। वह आप सब कर रहे होंगे। जाड़े में प्रतिदिन स्नैक्स के स्थान पर भूनी हुई मूंगफली (छिलके वाली) खायें। यह आपको इतना प्रोटीन देगी, कि आप की मांसपेशियां कहेंगी - Thank you sir!
दीपावली में कुत्तों और बंदरों की चिंता करने वाले लोग प्रोटीन लेने के नाम पर मांसाहार करते हैं! जीवों की हत्या करते हैं। ऐसे लोगों को यह मालूम नहीं है कि असली प्रोटीन तो इस भूनी हुई मूंगफली में है। वह जानते भी होंगे तो अंजान बनेंगे।
मैं फिर से कहता हूं! एक व्यक्ति को जितना प्रोटीन चाहिए, उससे अधिक दाल और मूंगफली से मिल जाता है। आपको शेक लेने की आवश्यकता नहीं। मांसाहार को कहिए ना! दूध, दही, फल और तरकारी को कहिए - YES 🙂↕️!
मेरी बात से सहमत हैं तो लिखिए - Yes!
![]() |
| मूंगफली का छिलका. मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। |
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
बुधवार, 11 नवंबर 2026
सोनिया गाँधी की पुस्तक : Belonging: A Journey of Love (2026) की समीक्षा
पुस्तक : Belonging: A Journey of Love
लेखिका : सोनिया गांधी
प्रकाशक : HarperCollins Publishers India
प्रकाशन वर्ष : 2026
विधा : आत्मकथात्मक संस्मरण (Memoir)
![]() |
| सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging |
सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging: A Journey of Love केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व का आत्मकथात्मक संस्मरण नहीं है, बल्कि प्रेम, परिवार, सांस्कृतिक पहचान, विस्थापन, त्रासदी और राजनीतिक दायित्वों के बीच विकसित होती एक स्त्री की जीवनयात्रा का दस्तावेज़ है। लगभग 549 पृष्ठों में विस्तृत यह पुस्तक भारतीय राजनीति के कई निर्णायक घटनाक्रमों को एक ऐसे व्यक्ति की दृष्टि से प्रस्तुत करती है, जो उन घटनाओं की केवल साक्षी नहीं रही, बल्कि किसी न किसी रूप में उनका हिस्सा भी रही है। पुस्तक का शीर्षक 'Belonging' अर्थात् अपनत्व या संबद्धता अपने भीतर एक व्यापक अर्थ समेटे हुए है। यह अपनत्व किसी एक भूगोल, भाषा, परिवार अथवा राष्ट्रीयता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम और अनुभवों के माध्यम से निर्मित उस भावभूमि का परिचायक है, जिसमें व्यक्ति अपनी मूल पहचान से आगे बढ़कर एक नए समाज और देश को अपना बना लेता है।
पुस्तक की भूमिका में लेखिका स्पष्ट करती हैं कि यह राजनीतिक इतिहास लिखने का प्रयास नहीं, बल्कि उनका व्यक्तिगत संस्मरण है, जिसमें राजनीति एक पृष्ठभूमि की तरह उपस्थित है। यही बात इस पुस्तक के स्वरूप और उसकी सीमाओं, दोनों को समझने में मदद करती है। पुस्तक का पहला भाग 'Love and Courtship' लेखिका के जीवन के उस दौर को सामने लाता है, जब वे इटली के एक छोटे से कस्बे ओरबासानो से इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पढ़ने आई थीं। उन्नीस वर्ष की उम्र में एक अपरिचित देश, अपरिचित भाषा और अलग जीवनशैली के बीच उनका संघर्ष अत्यंत रोचक ढंग से चित्रित हुआ है। कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तराँ 'द वार्सिटी' में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और फिर दोनों के बीच विकसित प्रेम संबंधों का वर्णन पुस्तक के सबसे सहज और आकर्षक हिस्सों में है।
लेखिका ने इस प्रेम को किसी राजनीतिक परिवार में प्रवेश की आकांक्षा के रूप में नहीं, बल्कि दो युवाओं के सहज भावनात्मक संबंध के रूप में प्रस्तुत किया है। राजीव गांधी का सरल स्वभाव, मित्रों के साथ उनका व्यवहार, संगीत के प्रति रुचि और निजी जीवन की छोटी-छोटी घटनाएँ उन्हें एक राजनीतिक परिवार के उत्तराधिकारी के बजाय एक सामान्य युवा के रूप में सामने लाती हैं। इस प्रसंग में लेखिका के इतालवी परिवार का चित्रण भी उल्लेखनीय है। पिता का अनुशासन, माँ का स्नेह, पारिवारिक परंपराएँ और इटली के सामाजिक परिवेश का वर्णन पुस्तक को सांस्कृतिक संस्मरण का रूप देता है। विशेष रूप से पिता स्टेफानो मैनो के व्यक्तित्व के माध्यम से युद्ध, संघर्ष, श्रम, मानवीय संवेदना और पारिवारिक मूल्यों की जो तस्वीर उभरती है, वह लेखिका के व्यक्तित्व की पृष्ठभूमि समझने में सहायक है।
पुस्तक का दूसरा भाग 'Finding My Way' भारतीय परिवेश में लेखिका के क्रमिक अनुकूलन की कहानी कहता है। विवाह के बाद नेहरू-गांधी परिवार में प्रवेश उनके लिए केवल एक नए परिवार का हिस्सा बनना नहीं था, बल्कि एक अलग सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक वातावरण से परिचित होना भी था। इंदिरा गांधी के साथ उनके संबंधों का चित्रण विशेष महत्त्व रखता है। लेखिका अपनी सास को केवल देश की प्रधानमंत्री अथवा शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में नहीं देखतीं, बल्कि एक माँ, दादी, प्रकृति प्रेमी और संवेदनशील स्त्री के रूप में प्रस्तुत करती हैं। इस चित्रण में इंदिरा गांधी के निजी जीवन के अनेक ऐसे पक्ष सामने आते हैं, जो सामान्य राजनीतिक लेखन में प्रायः गौण रह जाते हैं। इसी प्रकार राजीव गांधी के साथ वैवाहिक जीवन, बच्चों का जन्म, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ और राजनीतिक वातावरण से दूर सामान्य जीवन जीने की इच्छा पुस्तक को आत्मीयता प्रदान करती है। लेखिका बार-बार यह संकेत करती हैं कि उनका प्रारंभिक झुकाव राजनीति की ओर नहीं था। वे अपने पति और बच्चों के साथ एक शांत पारिवारिक जीवन चाहती थीं।
पुस्तक का तीसरा, चौथा और पाँचवाँ भाग भारतीय राजनीति के अत्यंत उथल-पुथल भरे समय को सामने लाता है। संजय गांधी की असामयिक मृत्यु, इंदिरा गांधी की राजनीतिक चुनौतियाँ, राजीव गांधी का राजनीति में प्रवेश और अंततः उनका प्रधानमंत्री बनना इन अध्यायों के प्रमुख प्रसंग हैं। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल का वर्णन करते हुए लेखिका उनके आधुनिक दृष्टिकोण, तकनीकी विकास, प्रशासनिक सुधारों और पंचायती राज व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। विशेष रूप से स्थानीय स्वशासन और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उनके प्रयासों का उल्लेख महत्त्वपूर्ण है। लेखिका बताती हैं कि पंचायती राज से संबंधित विधेयक राज्यसभा में तीन मतों से पारित नहीं हो सका था, लेकिन बाद में इसी विचार को संवैधानिक स्वरूप मिला।
हालाँकि राजीव गांधी के कार्यकाल के विवादास्पद प्रसंगों पर भी चर्चा की गई है। शाहबानो प्रकरण, श्रीलंका समझौता, पंजाब और अन्य राजनीतिक चुनौतियों का उल्लेख मिलता है। इन घटनाओं को लेखिका अपने अनुभव और दृष्टिकोण से समझने का प्रयास करती हैं। यहाँ पुस्तक का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष सामने आता है कि राजनीतिक निर्णय केवल सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा नहीं होते, बल्कि उनके परिणाम निजी जीवन को भी गहराई से प्रभावित करते हैं। सोनिया शाहबानो प्रकरण में अपनी शुरुआती असहमति तो दर्ज करती हैं, लेकिन बाद में राजीव के निर्णय की स्वतंत्र आलोचनात्मक समीक्षा नहीं करतीं। यह इस आत्मकथात्मक विवरण की एक महत्त्वपूर्ण सीमा है।
श्रीलंका समझौते के बाद राजीव गांधी पर हुआ हमला और 1991 में उनकी हत्या का प्रसंग पुस्तक का सबसे भावुक और त्रासद हिस्सा है। लेखिका ने उस समय की आशंकाओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और परिवार पर पड़े मानसिक आघात का मार्मिक चित्रण किया है। राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल और प्रियंका का अपनी माँ को संभालना तथा स्वयं बच्चों के रूप में माता-पिता की भूमिका निभाना अत्यंत संवेदनशील प्रसंग है।
पुस्तक का छठा भाग 'Leading the Congress Party' सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण अध्याय है। राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी। लेकिन अंततः 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व स्वीकार किया। यहाँ लेखिका के सामने दोहरी चुनौती थी। एक ओर कांग्रेस संगठन की आंतरिक कमजोरियाँ थीं, दूसरी ओर उनकी विदेशी मूल की पहचान को लेकर लगातार उठाए जाने वाले प्रश्न। पुस्तक में यह पीड़ा कई स्थानों पर दिखाई देती है कि लंबे समय तक भारत में रहने और राजनीतिक जिम्मेदारियाँ निभाने के बाद भी उन्हें बाहरी व्यक्ति के रूप में देखा जाता रहा। 2004 के लोकसभा चुनाव और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के गठन का विवरण विशेष महत्त्व रखता है। कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन की विजय के बाद प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने का उनका निर्णय पुस्तक का केंद्रीय राजनीतिक प्रसंग है। वे स्पष्ट करती हैं कि यह निर्णय उनकी व्यक्तिगत इच्छा के साथ-साथ अपने बच्चों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं से भी जुड़ा था। डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने की पृष्ठभूमि का वर्णन इस प्रसंग को और महत्त्वपूर्ण बनाता है।
पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आत्मीय और संवादधर्मी शैली है। लेखिका ने बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच निजी जीवन की छोटी-छोटी स्मृतियों को स्थान दिया है। भोजन, संगीत, यात्राएँ, मित्रताएँ, पारिवारिक संबंध और व्यक्तिगत संवाद इन प्रसंगों को जीवंत बनाते हैं। विशेष रूप से इटली और भारत के सांस्कृतिक परिवेश का तुलनात्मक चित्रण पाठक को दो भिन्न संस्कृतियों के बीच विकसित होते मानवीय संबंधों का अनुभव कराता है। इस पुस्तक का केंद्रीय वैचारिक प्रश्न है—किसी देश का अपना होना आखिर किससे तय होता है? जन्म से, भाषा से, धर्म से अथवा उस समाज के प्रति प्रेम, समर्पण और जिम्मेदारी से? सोनिया गांधी का जीवन इस प्रश्न का अपना उत्तर प्रस्तुत करता है। पुस्तक के अंतिम हिस्सों में भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, धर्मनिरपेक्षता, बहुलतावाद और राजनीतिक सहिष्णुता को लेकर उनकी चिंताएँ स्पष्ट होती हैं। वे समकालीन राजनीति में बढ़ती कटुता और असहिष्णुता को लेकर भी अपनी राय रखती हैं।
एक गंभीर पाठक के लिए पुस्तक की कुछ सीमाओं पर विचार करना आवश्यक है। यह मूलतः लेखिका का निजी संस्मरण है, इसलिए घटनाओं का चयन और उनका मूल्यांकन स्वाभाविक रूप से उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण से प्रभावित है। कांग्रेस की राजनीतिक भूमिका और विपक्षी दलों के संदर्भ में कई स्थानों पर उनका वैचारिक आग्रह दिखाई देता है। राजीव गांधी के कार्यकाल और कांग्रेस शासन से जुड़े विवादों का उल्लेख तो है, लेकिन उनका आलोचनात्मक विश्लेषण अपेक्षाकृत सीमित है। इस दृष्टि से पुस्तक को भारतीय राजनीति का निष्पक्ष इतिहास मानने के बजाय एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक सहभागी की आत्मकथात्मक गवाही के रूप में पढ़ना अधिक उचित होगा।
![]() |
| Rigveda se starting |
![]() |
| राहुल गांधी को समर्पित |
![]() |
| अध्याय विभाजन |
![]() |
| प्यार की कहानी शुरू हो रही है! |
Belonging: A Journey of Love का वास्तविक महत्त्व इस बात में है कि यह एक राजनीतिक परिवार की कहानी के माध्यम से आधुनिक भारत के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास के अनेक पहलुओं को सामने लाती है। यह प्रेम से आरंभ होकर वियोग, संघर्ष, सार्वजनिक जीवन और आत्मस्वीकृति तक पहुँचने वाली यात्रा है। इसमें एक ऐसी स्त्री दिखाई देती है, जिसने अपने जीवन की मूल सांस्कृतिक पहचान को छोड़े बिना एक दूसरे देश को अपना बनाया और अंततः उसी देश के राजनीतिक जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुस्तक का शीर्षक इस अर्थ में अत्यंत सार्थक है कि अपनत्व कोई जन्मजात या स्थिर स्थिति नहीं, बल्कि समय, अनुभव, प्रेम और जिम्मेदारियों से निर्मित होने वाली प्रक्रिया है। सोनिया गांधी की दृष्टि में भारत से उनका संबंध इसी प्रक्रिया का परिणाम है।
हालांकि इस आत्मकथात्मक संस्मरण में राष्टट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना का वर्ष, दिल्ली में अन्ना हजारे के आन्दोलन का समय, अहमद पटेल की मृत्यु का समय त्रुटिपूर्ण उल्लिखित है और यह प्रकाशकीय अक्षमता को दिखाता है। यह इस कृति का न्यून पक्ष बन गया है। यदि खोजा जाए तो धारणा के स्टार पर इसमें बहुत सी त्रुटियाँ मिलेंगी। यह देखना दिलचस्प है कि सोनिया गांधी ने 1984 में क्या किया। 1991 में पेरंबदूर में क्या किया? उस मिनिट टू मिनिट को देखना दिलचस्प रहेगा। अपने दो बच्चों को उन्होंने कैसे पाला, एक गृहिणी के रूप में उनकी भूमिका भी देखने लायक है। राहुल गांधी विवाह नहीं कर रहे हैं, इस दबाव को वह कैसे सहती हैं, यह भी देखने लायक है। सोनिया गांधी जी के वह अनुभव भी मूल्यवान हैं जब प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा को चुना। यह विवाह आसान नहीं था।
देखने लायक है कि इस पुस्तक में यह सब कितना आया है? आमतौर पर आत्मकथा स्वयं लिखी जाती है लेकिन आजकल यह भाड़े के लोगों से लिखवाया जाने लगा है। जब कोई दूसरा व्यक्ति लिखता होता है तो शैली वही नहीं रह जाती, जैसी स्वयं की होती। फिर गुणा गणित का ध्यान रखना पड़ता है और यहीं आत्मकथा ईमानदार नहीं रह जाती।
इतिहासकारों, राजनीति के अध्येताओं और आत्मकथात्मक साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक उपयोगी है। इसकी महत्ता केवल इसलिए नहीं है कि इसे एक चर्चित राजनीतिक व्यक्तित्व ने लिखा है, बल्कि इसलिए भी है कि इसमें सत्ता के पीछे मौजूद मनुष्य, परिवार के पीछे मौजूद संवेदनाएँ और राष्ट्रीय पहचान के पीछे मौजूद सांस्कृतिक अनुभवों को समझने का अवसर मिलता है। अंततः यह पुस्तक राजनीति की उपलब्धियों और पराजयों से अधिक मनुष्य के निजी संघर्षों, स्मृतियों और अपनेपन की तलाश की कहानी है। यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इस विषय पर हमारा वायरल ट्वीट पोस्ट भी देखा जा सकता है-हमारा वायरल ट्विट पोस्ट
समीक्षा का आधार : प्रस्तुत मूल पुस्तक Belonging: A Journey of Love (2026)। समीक्षा में पुस्तक की आत्मकथात्मक प्रकृति और लेखिका के व्यक्तिगत राजनीतिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखा गया है।
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
शनिवार, 7 नवंबर 2026
positive review of #Ramayana
रामायणा फिल्म की सकारात्मक समीक्षा : -
positive review of #Ramayana
राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर में राम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ पहुंचे थे। स्वयंवर में धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना था। वह प्रत्यंचा चढ़ाने में टूट गया (टूट गया तो टूट गया)!
सीता ने वरमाला श्रीराम के गले में डाल दी। अब अयोध्या सूचना दी गई। राजा दशरथ बारात लेकर धूमधाम से आए। उनके दो अन्य पुत्र भरत और शत्रुघ्न भी आए। घर में तीन और कन्याएं थीं - उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति! उनका लग्न क्रमशः लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से निश्चित हुआ! सबका विवाह संपन्न हुआ।
अब #Ramayana में देखें!
श्रीराम सीता से वाटिका में मिलते हैं! गोस्वामी तुलसीदास ने तो लिखा है कि सीता ने राम को अपनी आँखों के रास्ते हृदय में उतार लिया और आँखें बंद कर लीं। जैसे श्रीराम को हृदय में रख लिया हो!
लोचन मग रामहि उर आनी।
दीन्हे पलक कपाट सयानी।।
![]() |
| रामायण : नई फिल्म |
#Ramayana में श्रीराम सीता से पूछते हैं कि मेरे भाइयों का क्या होगा? भाई उधर ही हैं। युगल भाव में! यह नया है! ब्याह से पहले सब के बारे में सोच लिया श्रीराम ने। सबका साथ सबका विकास!
गजब तो है खर दूषण से युद्ध का प्रसंग! एकदम हॉलीवुड स्टाइल में! श्रीराम, सीता और लक्ष्मण तीनों भागते हैं! फिर एकदम से तीर मारते हैं राम। शत्रु खलास! राम रणधीर हैं? नहीं, वह जान बचाने के लिए भागते हैं!
फिल्म में युद्ध है, संग्राम है लेकिन रक्तपात नहीं। इतना घमासान युद्ध होता है। रक्त की एक बूंद कहीं नहीं दिखती। कोई खरोंच नहीं आती। कोई लंगड़ाता भी नहीं।
एक स्थान पर लक्ष्मण को घाव लगा। भागते हुए वह बावड़ी के पास पहुंचते हैं तो सीता घाव को पानी से धोती हैं। घाव ठीक हो जाता है! रावण का सिर जटायु काट देते हैं और वह सिर उग आता है! केवल सूर्पनखा की नाक से लहू निकलता दिखाई देता है।
सीता का अपहरण करना पड़ता है लेकिन फिल्म प्रो स्त्री है।
यह अद्भुत फिल्म है। इसमें रावण का ध्यान भी रखा गया है।
केवल हीरो ही महान नहीं है। सब महान हैं।
जो नई वाली फिल्म #Ramayana आई है उसमें कुमार विश्वास #KumarVishwas और ए आर रहमान को नाहक ही दोषी बताया जा रहा है। यह दोनों मासूम और विशिष्ट कोटि के कलाकार हैं!
फिल्म का स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन और नितेश तिवारी ने बनाया है। वही लोग तय करते हैं कि कहानी का ढांचा और दृश्यों का क्रम क्या होगा! इस तरह समझना चाहिए कि रावण अथवा सूर्पनखा को जो इतना भाव दिया गया है वह इन्हीं के कारण। यही लोग निश्चित कर रहे हैं कि फिल्म के पात्र क्या कर रहे हैं और कहाँ हैं? परशुराम बारात वापसी के समय मिलते हैं और उधर हिमाच्छादित पर्वत आदि हैं, यह सब इन्हीं लोगों की बुद्धि से है। जनक की वाटिका में चारो भाई हैं, यह इन्होंने तय किया है। यही लोग कभी-कभी कैमरा एंगल या अन्य निर्देश भी देते हैं!
फिल्म में संवाद श्रेयस जैन और नितेश तिवारी का है। "टूट गया तो टूट गया" लिखने वाले यही लोग हैं। "यहां आसमान में तुम्हें बचाने कौन आएगा!" "यहां हम लोग आपका सम्मान कर रहे हैं और आप हैं कि ... " असली घटिया काम तो इन्हीं लोगों का है। न दृश्य की समझ है, न शास्त्र का अध्ययन। न देश काल का ज्ञान है और न चरित्र की गरिमा और मर्यादा की चिंता! सही बात तो यह है कि इसका समस्त उत्तरदायित्व नितेश तिवारी का है! असली खल यही हैं।
क्या संयोग है कि #आदिपुरुष में मनोज मुंतशिर शुक्ला, #Ramayana में कुमार विश्वास और नितेश तिवारी! इन्हीं लोगों ने गन्दगी की है।
सकारात्मक समीक्षा लिखने से पहले हमने यह टिपण्णी भी लिखी है. नयी रिलीज रामायण की एक आलोचनात्मक दृष्टि
निष्कर्ष - स्क्रीन प्ले, संवाद के निम्न कोटि का होने का असर यह हुआ है कि गीत और संगीत भी निचले स्तर का हो गया है। कुमार विश्वास की गहराई इस छिछलेपन में दब गई है। कहावत है - एक त धिया अपने गोर, उप्पर से अईली कम्मर ओढ़! एक तो कुमार विश्वास जी की गहराई डेढ़ सेंटीमीटर से थोड़ी ही अधिक है, ऊपर से उन्हें थाली जितना गहरा स्क्रीनप्ले और संवाद मिल गया है!
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
स्टूडियो में बैठकर रामायण की रचना नहीं हो सकती।
शास्त्र सुचिंतित पुनि पुनि देखिअ।
भूप सुसेवित बस नहिं लेखिअ॥
परशुराम-लक्ष्मण संवाद की रचना गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस में की है। वाल्मीकि कृत रामायण में तो परशुराम जी महाराजा दशरथ से भी बात नहीं करते। वह केवल श्रीराम को चुनौती देते हैं। वह भी तब जब बारात लौट रही है। भगवान विष्णु के दिए हुए धनुष पर बाण संधान कर देने मात्र से उनका क्रोध जाता रहता है। वहीं वह कहते हैं कि उनके पुण्य का क्षय कर दीजिए, महेंद्रगिरी पर्वत तक आने जाने की दिव्य शक्ति बनी रहे, यह अपेक्षित रखकर।
गोस्वामी तुलसीदास जी ने परशुराम का आगमन और संवाद धनुषभंग के तुरंत बाद ही करा दिया है। यहां लक्ष्मण के साथ उनका संवाद बहुत चुटीला, हास्य और व्यंग्य से युक्त और लोकरंजक है। तुलसीदास जी ने इस प्रसंग में शस्त्रधारी ब्राह्मण को नीचा दिखाया है और सूर्यवंशी कर्तव्यनिष्ठ क्षत्रिय को श्रेष्ठ।
केशवदास ने रामचंद्रिका में परशुराम जी का संवाद चारो भाइयों से दिखा दिया है। भरत पूछते हैं कि यह कौन हैं? लक्ष्मण उन्हें रोष में लाने वाले कटु वचन कहते हैं और इस अवसर पर राम भी क्रुद्ध हो जाते हैं। जब श्रीराम और परशुराम युद्ध के लिए उद्धत हो जाते हैं तो भगवान शिव उपस्थित होकर सुलह कराते हैं।
राम-राम जब कोप करयो जू ।
लोक-लोक भय भूरि भरयो जू ।
बामदेव तब श्रापुन आये ।
रामदेव दोउन समझाये ।।
भगवान शिव तब वहां आये और दोनों रामदेव को समझाया। दोनों रामदेव? तुलसीदास जी ने श्रीराम के मुख से कहलवाया है -
"राम मात्र लघु नाम हमारा।
परसु सहित बड़ नाम तोहारा।।" दोनों राम हैं। दोनों भगवान विष्णु के अवतार हैं।
इसके बाद परशुराम श्रीराम को धनुष देकर चले जाते हैं। परशुराम की छवि कुठार और धनुष बाण दोनों से बनती है। धनुष अदृश्य नहीं है उनके यहां।
#RamayanaMovie में परशुराम के हाथ में विचित्र कुल्हाड़ी दी हुई है। उसे वह चला कर मारते हैं! हद है! फिर अगले ही क्षण धनुष को प्रकट करते हैं और देते हैं। देते समय घुटने के बल बैठे हुए हैं!
थोड़ी सी चिंता गरिमा, मर्यादा आदि की कर लेनी चाहिए। इन तत्वों की ओर ध्यान देना चाहिए। सेट को समझना चाहिए।
श्रीराम बारात लेकर लौट रहे हैं! जहां यह घटित होता दिखाया गया है,वहां कुछ ही दूरी पर पहाड़ दिखाया गया है! जनकपुरी से अयोध्या मार्ग में पहाड़ है? वह भी हिमाच्छादित? इस दृश्य के पार्श्व में दिखता है। फिल्म में है।
स्टूडियो में बैठकर #रामायण की रचना नहीं हो सकती।
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
रामायण : फिल्म है या प्रहसन ...
श्रीमद्वाल्मीकिरामायण में वर्णित है कि जब भगवान परशुराम राम से मिले तो उनके कंधे पर फरसा है। हाथ में विद्युत्गुणों के समान दीप्तिमान धनुष और बाण है। वह आवेश में हैं। उन्हें ज्ञात है कि शिव जी का धनुष तोड़ा गया है।
परशुराम ने वहां दशरथ से बात तक नहीं की और श्रीराम से कहा कि वह इस धनुष पर बाण चढ़ा दें। ऐसा करने पर वह उन्हें द्वंद्व युद्ध के लिए आमंत्रित करेंगे। जब राजा दशरथ ने उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ कहा तो परशुराम ने उनकी अवहेलना की।
जब श्रीराम ने ऐसा किया तो उससे परशुराम का पुण्यक्षय हो गया। फिर वह धनुष सौंप कर चले गए।
अब जो #RamayanaMovie बनी है, उसमें दिखाया है कि परशुराम ने फरसे से प्रहार कर दिया। श्रीराम ने उस प्रहार को निष्फल कर दिया। तब परशुराम ने वह धनुष दिया जो उन्हें भगवान विष्णु से मिला था।
इसी बीच में लक्ष्मण परशुराम संवाद है और लक्ष्मण कह रहे हैं कि अब टूट गया तो टूट गया! एक दम "हुआ तो हुआ" वाला अप्रोच!
एक तो आजकल अस्त्र/शस्त्र इस आकार प्रकार के बना रहे हैं फिल्मों में कि खिलौना लग रहा है। फरसा का काम कृषि और बागवानी के क्षेत्र में रहता है। पिता की हत्या से आक्रोशित परशुराम ने उसे ही अपना अस्त्र बना लिया था।
श्रीमद्वाल्मीकिरामायण में लक्ष्मण-परशुराम संवाद ही नहीं है! यह विशेष-प्रसंग-रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की है। उन्होंने ही परशुराम जी को जनक की सभा में उपस्थित दिखाया और एक हास्य व्यंग्य का सुंदर दृश्य बनाया। कुमार विश्वास #KumarVishwas के लड़के कह रहे हैं कि मूलकथा वाल्मीकि रामायण से ली गई है! वहां तो यह सब है ही नहीं!
अच्छा! रावण चन्द्रहास तलवार से जटायु को इस तरह मारता है जैसे यूनानी फिल्मों में शत्रुओं को मारते हैं। एकदम से सीने में तलवार घोंप देता है! जटायु गिर रहे हैं तो उसका नाखून पकड़ लेता है जो उखड़ जाता है। सेट पर खड़ी सीता देखती रह जाती हैं! निर्निमेष। आश्चर्यचकित। शोक नहीं, भय अथवा आशंका नहीं। दुख नहीं। विक्षोभ नहीं।
#Ramayana में कुमार विश्वास, बोधिसत्व और रहमान ने एकदम से भषड़ कर दिया है।
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
मीरजापुर : हिन्दी सिनेमा में एक रीतिकाल चल रहा है।
ओटीटी पर आने के बाद कल हमने यह फिल्म भी देख ली। जब यह रिलीज हुई थी तो एक झोंका आया था कि देखने चलते हैं लेकिन ठहर गया था। ओटीटी अमेजन प्राइम पर आई। वेब सीरीज के बाद फिल्म के रूप में ले आना और उसे देखने लायक बनाये रखना एक चुनौती तो रहती है। इसके निर्देशक के साथ भी यह चुनौती थी।
फिल्म में एक नया माफिया, बल्कि दो माफिया नए आ गए हैं और यह समझ में आ रहा है कि गद्दी देश के हर जनपद में है। उत्तर प्रदेश के हर जनपद में है और इससे बाहर राज्य स्तर पर। हर जगह वही काम चल रहा, तस्करी, फिरौती, अपराध और राजनीति। हर जगह सेक्स का छौंक लगा दिया गया है।
इसमें एक जबरदस्ती यह हुई है कि कई लोगों की प्रेम कहानी ठूंस दी गई है और उस प्रेम की अभिव्यक्ति गीतों में है। एकदम अनावश्यक युक्ति अपनाई गई है।
कुछ एक दृश्य अच्छे हैं लेकिन उनमें कोई नयापन नहीं है। दुकान है, सैलून है, ठेला है! उसपर कुछ नए तरीके की रचना है।
छोटू पंडित की भूमिका में जितेंद्र आ गए हैं। वह बहुत जहीन बतलाये गए हैं और आंख बंद रखकर भी वह मार्ग ट्रैक कर ले रहे हैं! इसके लिए दिखाया गया है कि वह हाथ में बंधी हुई ट्रैकर का प्रयोग करते हैं। स्मार्टफोन के जमाने में ऐसा कौन करता है? एक पेशेवर अपराधी ऐसी जगह पर अपना आदमी रखता है। लेकिन जनता को सिनेमा दिखाना है बस!
रतीशंकर शुक्ला को वर्णमाला सुनना है। हिंदी वर्णमाला सुनाने वाला टवर्ग छोड़ देता है लेकिन उसे ज्ञानी माना जाता है और नई शर्त रखी जाती है कि वह उर्दू का अलिफ़ बे पढ़कर दिखाए।
फिल्मकार ने यह शुरू तो करवाया है लेकिन वह इसकी तौहीन नहीं करवा सका है। सबका हलक सूखता है। निर्देशक का भी सूखा है।
मीरजापुर में बीना त्रिपाठी के ही अंतरंग सीन दिखाए गए हैं। वही सुलभ हैं, संभवतः। पंकज त्रिपाठी के पास कोई काम नहीं है। मुन्ना ठीक जंचें हैं। गुड्डू पंडित को भी ठीक ही बैलाट दिखाया गया है।
हिंदी सिनेमा में एक रीतिकाल चल रहा है। मीरजापुर उसी का नमूना भर है।
#FilmTwitter #cinema #Mirzapur #movie
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
राग दरबारी उपन्यास की प्रासंगिकता और श्रीलाल शुक्ल का व्यंग्य
अप्रतिम कृति "राग दरबारी (1968)" के रचयिता श्रीलाल शुक्ल (31 दिसम्बर 1925) – 28 अक्टूबर 2011 ) जी की पुण्यतिथि 28 अक्टूबर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
![]() |
| राग दरबारी के रचनाकार श्रीलाल शुक्ल SHRILAL SHUKLA |
‘राग दरबारी’ पढ़ते हुए बार-बार लगता है कि शुक्ल जी ने देश की आजादी के बीस साल बाद के परिदृश्य का चित्र खींचा था, लेकिन विडंबना है कि वह हमारे समय का दस्तावेज़ बन गया है! शिवपालगंज काल्पनिक नहीं है। वहाँ की राजनीति, शिक्षा व्यवस्था, अवसरवाद, जोड़-तोड़ और व्यवस्था के छिद्रान्वेषण में हमें आज भी अपने आसपास के अनेक परिचित चेहरे दिखाई दे जाते हैं। मैं छंगामल कॉलेज को लगभग प्रतिदिन देखता हूं।
श्रीलाल शुक्ल का व्यंग्य हँसाता है, लोट पोट कर देता है लेकिन ठीक बाद एक असहज सवाल छोड़ जाता है। उनके लेखन की विशिष्टता यही थी कि वे समाज की स्थितियों को इस तरह सामने रखते थे कि पाठक मुस्कराते-मुस्कराते अपनी व्यवस्था की सच्चाई पहचानने लगता था। उस विसंगति को झट चिह्नित कर लेता था।
‘राग दरबारी’ का सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि उसे पढ़ते हुए लगता है—कहानी पुरानी नहीं हुई, पात्र हमारे आसपास हैं, रंगनाथ आज भी उसी तरह शोध कर रहा है । रूप्पन छात्रा राजनीति कर रहे। छोटे पहलवान अकड़ रहे और वैद जी! वह थे, हैं और रहेंगे। थे, हैं और रहेंगे तो शाश्वत सत्य बन गया है। उपन्यास की पटकथा लिखने वाले आज भी वही हैं! वही रामाधीन, बद्री पहलवान, लंगड़ और शनीचर। राधेलाल और जोगनाथ हमें यत्र तत्र सर्वत्र दिख जाते हैं।😄
श्रीलाल शुक्ल जी ने हिंदी साहित्य को केवल एक कालजयी उपन्यास नहीं दिया, बल्कि सत्ता, समाज और संस्थाओं को देखने की एक ऐसी दृष्टि दी, जिसकी प्रासंगिकता समय के साथ कम होने के बजाय बढ़ती ही गई है। उनका उपन्यास हर उस स्थिति में याद आता है जब हम अपने आसपास कुछ विरूप होते हुए देखते हैं! आज ही मैं रामधारी सिंह बिल्डर को याद कर रहा था। कल रश्मिरथी का मंचन देखने एक वैद जी के इंस्टीट्यूट में जाना है।
हमारी विनम्र श्रद्धांजलि उस लेखक को, जिसने हमें सिखाया कि एक गंभीर सच्चाई को प्रभावी ढंग से कहने के लिए गंभीर चेहरा और भारी भरकम शब्द नहीं, व्यंग्य की नुकीली छुरी चाहिए। लगे कि गुदगुदा रहे हैं लेकिन असल में खुरच रहे होते हैं।
अपने "गंज" के सभी साथियों को कहूंगा कि वह इस महान रचनाकार को श्रद्धांजलि दें।
#श्रीलालशुक्ल #रागदरबारी #हिंदीसाहित्य
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विजयदशमी या विजयादशमी!
सामान्यतया दोनों शब्दों का प्रयोग एक ही दिवस विशेष से संबंधित होने के कारण एक ही संदर्भ के लिए किया जाता है। कोश में भी इसे उत्तर भारत के एक प्रमुख उत्सव के लिए बताया गया है जो #दशहरा से संबंधित है।
वैष्णव साधना में भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसराज रावण के वध का दिन अश्विन मास की दशमी तिथि है और यह विजयदशमी है। विजय+दशमी। यह दिन शस्त्र पूजन का है। अपने आपको पुनर्सृजित करने का। यह तिथि प्रति सत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय के जीत से संबंधित हो गया है क्योंकि भगवान श्रीराम ने रावण का कुल समेत संहार कर दिया था।
विजयादशमी की तिथि शक्ति से जुड़ी हुई है और शाक्त परंपरा से संबंधित है। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा ने आज की तिथि पर ही महिषासुर का वध किया था। दुर्गा जी का एक नाम बिजया/विजया भी है। बंगाली शुभ बिजॉया लिखते भी हैं। यह विजया+दशमी है। संधि के नियम के अनुसार यही विच्छेद सही है।
इतने लोगों द्वारा, इतनी बार और इतने तरीके से विजयदशमी और विजयादशमी लिखा और बोला जा रहा है कि सब मिक्स हो गया है। कह सकते हैं कि कोशकारों ने हिंदी कोश का निर्माण करते समय वैष्णव साधना का ध्यान रखा था।
एक नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने पिछले साल की शुभकामनाओं में विजयदशमी लिखा है लेकिन इस साल विजयादशमी। मेरा मानना है कि विजयदशमी ही सही है जब भगवान श्रीराम और रावण का प्रसंग हो। मां महिषासुरमर्दिनी का प्रसंग हो तो विजयादशमी लिखना चाहिए।
#दशहरा
#Dussehra
#विजयदशमी
#विजयादशमी
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
घनआनंद : रामचंद्र शुक्ल
ये साक्षात् रसमूर्ति और ब्रजभाषा के प्रधान स्तंभों में हैं। इनका जन्म संवत् १७४६ के लगभग हुआ था और ये संवत् १७९६ में नादिरशाही में मारे गए। ये जाति के कायस्थ और दिल्ली के बादशाह मुहम्मद शाह के मीरमुंशी थे। कहते हैं कि एक दिन दरबार में कुछ कुचक्रियो ने बादशाह से कही कि मीरमुंशी साहब गाते बहुत अच्छा हैं। बादशाह से इन्होंने बहुत टालमटोल किया। इस पर लोगों ने कहा कि ये इस तरह न गाएँगे, यदि इनकी प्रेमिका सुजान नाम की वेश्या कहे तब गाएँगे। वेश्या बुलाई गई। इन्होंने उसकी ओर मुँह और बादशाह की ओर पीठ करके ऐसा गाया कि सब लोग तन्मय हो गए। बादशाह इनके गाने पर जितना ही खुश हुआ उतना ही बेअदबी पर नाराज। उसने इन्हे शहर से निकाल दिया। जब ये चलने लगे तब सुजान से भी साथ चलने को कहा पर वह न गई। इसपर इन्हे विराग उत्पन्न हो गया और ये वृंदावन जाकर निंवार्क-संप्रदाय के वैष्णव हो गए और वहीं पूर्ण विरक्त भाव से रहने लगे। वृंदावन-भूमि का प्रेम इनके इस कवित्त से झलकता है––
गुरनि बतायो, राधा मोहन हू गायो,
सदा सुखद सुहायो वृंदावन गाढ़े गहि रे।
अद्भुत अभूत महिमंडन, परे तें परे,
जीवन को लाहु हा हा क्यों न ताहि लहि रे॥
आनंद को घन छायो रहत निरंतर ही,
सरस सुदेय सो, पपीहापन बहि रे।
जमुना के तीर केलि कोलाहल भीर ऐसी,
पावन पुलिन पै पतित परे रहि रे॥
संवत् १७९६ में जब नादिरशाह की सेना के सिपाही मथुरा तक आ पहुँचे तब कुछ लोगों ने उनसे कह दिया कि वृंदावन में बादशाह का मीरमुंशी रहता है; उसके पास बहुत कुछ माल होगा। सिपाहियों ने इन्हें आ घेरा और 'जर जर जर' (अर्थात् धन, धन, धन, लाओ) चिल्लाने लगे। घनानंदजी ने शब्द को उलटकर 'रज' 'रज' कहकर तीन मुट्ठी वृंदावन की धूल उनपर फेंक दी। उनके पास सिवा इसकें और था ही क्या? सैनिकों ने क्रोध में आकर इनका हाथ काट डाला। कहते है कि मरते समय इन्होंने अपने रक्त से यह कवित्त लिखा था––
बहुत दिनान की अवधि आसपास परे,
खरे अरबरनि भरै हैं उठिं जान को।
कहि कहि आवन छबीले मन-भावन को,
गहि गहि राखति ही दै दै सनमान को॥
झूठी बतियानि की पत्यानि तें उदास ह्वै कै,
अब ना घिरत घनआनँद निदान को।
अधर लगे हैं आनि करि कै पयान प्रान,
चाहत चलन ये सँदेसो लै सुजान को॥
घनआनंदजी के इतने ग्रंथों का पता लगता है––सुजान सागर, बिरहलीला, कोकसागर, रसकेलिवल्ली और कृपाकंड। इसके अतिरिक्त इनके कवित्त सवैयो के फुटकल संग्रह डेढ़ सौ से लेकर सवा चार सौ कवित्तों तक के मिलते हैं। कृष्णभक्ति संबंधी इनका एक बहुत बड़ा ग्रंथ छत्रपुर के राज-पुस्तकालय में है जिसमें प्रियाप्रसाद, ब्रजव्यवहार, वियोगवेली, कृपाकद निबंध, गिरिगाथा, भावनाप्रकाश, गोकुलविनोद, धाम चमत्कार, कृष्णकौमुदी, नाममाधुरी, वृंदावनमुद्रा, प्रेमपत्रिका, रसबसंत इत्यादि अनेक विषय वर्णित हैं। इनकी 'विरहलीला' ब्रजभाषा में पर फारसी के छंद में है।
इनकी सी विशुद्ध, सरस, और शक्तिशालिनी ब्रजभाषा लिखने में और कोई कवि समर्थ नहीं हुआ। विशुद्धता के साथ प्रौढ़ता और माधुर्य भी अपूर्व ही है। विप्रलभ शृंगार ही अधिकतर इन्होंने लिया है। ये वियोग शृंगार के प्रधान मुक्तक कवि है। "प्रेम की पीर" ही लेकर इनकी वाणी का प्रादुर्भाव हुआ। प्रेम मार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथिक तथा जबाँदानी का ऐसा दावा रखनेवाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ। अतः इनके संबंध में निम्नलिखित उक्ति बहुत ही संगत है––
नेही महा, ब्रजभाषा-प्रवीन औ सुंदरताहु के भेद को जानै।
योग वियोग की रीति में कोविद, भावना भेद स्वरूप को ठानै॥
चाह के रंग में भीज्यो हियों, बिछुरे मिले प्रीतम सांति न मानै।
भाषाप्रबीन, सुछंद सदा रहै सो घन जू के कवित्त बखानै॥
इन्होंने अपनी कविताओं में बराबर 'सुजान' को संबोधन किया है जो शृंगार में नायक के लिये और भक्तिभाव में कृष्ण भगवान् के लिये प्रयुक्त मानना चाहिए। कहते हैं कि इन्हें अपनी पूर्व प्रेयसी 'सुजान' का नाम इतना प्रिय था कि विरक्त होने पर भी इन्होंने उसे नहीं छोड़ा। यद्यपि अपने पिछले जीवन में घनानंद विरक्त भक्त के रूप में वृंदावन जा रहे पर इनकी अधिकांश कविता भक्ति-काव्य की कोटि में नहीं आएगी, शृंगार की ही कही जायगी। लौकिक प्रेम की दीक्षा पाकर ही ये पीछे भगवत्प्रेम में लीन हुए। कविता इनकी भावपक्षप्रधान है। कोरे विभावपक्ष का चित्रण इनमें कम मिलता है। जहाँ रूप छटा का वर्णन इन्होंने किया भी है वहाँ उसके प्रभाव का ही वर्णन मुख्य हैं। इनकी वाणी की प्रवृत्ति अंतर्वृत्ति-निरूपण की ओर ही विशेष रहने के कारण बाह्यार्थ-निरूपक रचना कम मिलती है। होली के उत्सव, मार्ग में नायक-नायिका की भेंट, उनकी रमणीय चेष्टाओं आदि के वर्णन के रूप में ही वह पाई जाती है। संयोग का भी कहीं कहीं बाह्य वर्णन मिलता है, पर उसमें भी प्रधानता बाहरी व्यापारों या चेष्टाओं की नहीं है, हृदय के उल्लास और लीनता की ही है।
प्रेमदशा की व्यंजना ही इनको अपना क्षेत्र है। प्रेम की गूढ़ अंतर्दशा का उद्घाटन जैसा इनमें है वैसा हिंदी के अन्य शृंगारी कवि में नहीं। इस दशा का पहला स्वरूप है हृदय या प्रेम का आधिपत्य और बुद्धि का अधीन पद, जैसा कि घनानंद ने कहा है––
"रीझ सुजान सची पटरानी, बची बुधि बापुरी ह्वै करि दासी।"
प्रेमियों की मनोवृत्ति इस प्रकार की होती है कि वे प्रिय की कोई साधारण चेष्टा भी देखकर उसको अपनी ओर झुकाव मान लिया करते हैं और फूले फिरते हैं। इसका कैसा सुंदर आभास कवि ने नायिका के इस वचने द्वारा दिया है जो मन को संबोधन करके कहा गया है––
"रुचि के वे राजा जान प्यारे हैं आनंदघन,
होत कहा हेरे, रंक! मानि लीनो मेल सो"॥
कवियों की इसी अंतर्दृष्टि की ओर लक्ष्य करके एक प्रसिद्ध मनस्तत्ववेत्ता ने कहा है कि भावो या मनोविकारों के स्वरूप-परिचय के लिये कवियो की वाणी का अनुशीलन जितना उपयोगी है उतना मनोविज्ञानियों के निरूपण नहीं।
प्रेम की अनिर्वचनीयता का आभास घनानंद ने विरोधाभासों के द्वारा दिया है। उनके विरोध-मूलक वैचित्र्य की प्रवृत्ति का कारण यहीं समझना चाहिए।
यद्यपि इन्होंने संयोग और वियोग दोनों पक्षो को लिया है, पर वियोग की अंतर्दशाऔ की ओर ही दृष्टि अधिक है। इसी से इनके वियोग संबंधी पद्य ही प्रसिद्ध है। वियोग-वर्णन भी अधिकतर अंतर्वृत्ति-निरूपक है, बाह्यार्थ-निरूपक नहीं। घनानंद ने न तो बिहारी की तरह विरह ताप को बाहरी मान से मापा है, न बाहरी उछल-कूद दिखाई है, जो कुछ हलचल है वह भीतर की है–– बाहर से वह वियोग प्रशांत और गभीर है; न उसमें करवटें बदलना है, न सेज की आग की तरह तपना है, न उछल-उछल कर भागना है। उनकी "मौन मधि पुकार" है।
यह निस्संकोच कहा जा सकता है कि भाषा पर जैसा अचूक अधिकार इनका था वैसा और किसी कवि का नहीं। भाषा मानो इनके हृदय के साथ जुड़ कर ऐसी वशवर्त्तिनी हो गई थी कि ये उसे अपनी अनूठी भावभंगी के साथ साथ जिस रूप में चाहते थे उस रूप में मोड़ सकते थे। इनके हृदय का योग पाकर भाषा को नूतन गतिविधि का अभ्यास हुआ और वह पहले से कहीं अधिक बलवती दिखाई पड़ी। जब आवश्यकता होती थी तब ये उसे बँधी प्रणाली पर से हटाकर अपनी नई प्रणाली पर ले जाते थे। भाषा की पूर्व अर्जित शक्ति से ही काम न चला कर इन्होंने उसे अपनी ओर से शक्ति प्रदान की है। घनानंदजी उन विरले कवियों में हैं जो भाषा की व्यंजकता बढ़ाते हैं। अपनी भावनाओं के अनूठे रूप-रंग की व्यंजना के लिये भाषा का ऐसा बेधड़क प्रयोग करने वाला हिंदी के पुराने कवियों में दूसरा नहीं हुआ। भाषा के लक्षक और व्यंजक बल की सीमा कहाँ तक है, इसकी पूरी परख इन्हीं को थी।
लक्षण का विस्तृत मैदान खुला रहने पर भी हिंदी-कवियों ने उसके भीतर बहुत ही कम पैर बढ़ाया। एक घनानंद ही ऐसे कवि हुए है जिन्होंने इस क्षेत्र में अच्छी दौड़ लगाई। लाक्षणिक मूर्तिमत्ता और प्रयोग-वैचित्र्य की जो छटा इनमें दिखाई पड़ी, खेद है कि वह फिर पौने दो सौ वर्ष पीछे जाकर आधुनिक काल के उत्तरार्द्ध में, अर्थात् वर्तमान, काल की नूतन काव्यधारा में ही, 'अभिव्यंजना-वाद' के प्रभाव से कुछ विदेशी रंग, लिए प्रकट हुई। घनानंद का प्रयोगवैचित्र्य दिखाने के लिये कुछ पंक्तियाँ नीचे उद्धृत की जाती हैं––
(क) अरसानि गही वह वानि कछू, सरसानि सो आनि निहोरत है।
(ख) ह्वै है सोऊ घरी भाग-उघरी अनंदघन सुरस बरसि, लाल! देखिहौ हरी हमे। ('खुले भाग्यवाली घड़ी' में विशेषण-विपर्यय)।
(ग) उघरो जग, छाय रहे घन-आनँद, चातक ज्यों तकिए अब तौ। (उघरो जग=संसार जो चारो ओर घेरे था वह दृष्टि से हट गया।)
(घ) कहिए सु कहा, अब मौन भली, नहिं खोवते जौ हमैं पावते जू। (हमैं=हमारा हृदय)।
विरोधमूलक वैचित्र्य भी जगह जगह बहुत सुंदर मिलता है, जैसे––
(च) झूठ की सचाई छाक्यो, त्यों हित-कचाई पाक्यो, ताके गुनगन घनानंद कहा गनौं।
(छ) उजरनि बसी है हमारी अँखियानि देखौ, सुब्स सुदेस जहाँ रावरे बसत हो।
(ज) गति सुनि हारी, देखि थकनि मैं चली जाति, थिर चर दसा कैसी ढकी उघरति है।
(झ) तेरे ज्यौं न लेखो, मोहिं मारत परेखो महा, जान घनानँद पै खोयबो लहत हैं।
इन उद्धरणो से कवि की चुभती हुई वचन-वक्रता पूरी पूरी झलकती है। कहने की आवश्यकता नहीं कि कवि की उक्ति ने वक्र पथ हृदय के वेग के कारण पकड़ा है।
भाव का स्रोत जिस प्रकार टकराकर कहीं कहीं वक्रोक्ति के छींटे फेंकता है उसी प्रकार कहीं कहीं भाषा के स्निग्ध, सरल और चलते प्रवाह के रुप में भी प्रकट होता है। ऐसे स्थलों पर अत्यंत चलती और प्रांजल ब्रजभाषा की रमणीयता दिखाई पड़ती है––
कान्ह परे बहुतायत में, इकलैन की वेदन जानौ कहाँ तुम?
हौ मन-मोहन, मोहे कहूँ न, बिथा बिमनैन की मानौ कहा तुम?
बौरे बियोगिन्ह आप सुजान ह्वै, हाय! कछु उर आनौ कहो तुम?
आरतिवंत पपीहन को घन आनँद जू! पहिचानौ कहा तुम?
कारी कूर कोकिल कहाँ को बैर काढ़ति री,
कूकि कूकि अबहीं करेजो किन कोरि लै।
पैंढ परै पापी ये कलापी निसि द्यौस ज्यों ही,
चातक रे घातक ह्वै तूहू कान फोरि लैं॥
आनँद के घन प्रान-जीवन सुजान बिना,
जानि कै अकेली सब घेरो-दल जोरि लै।
जौ लौं करैं आवन विनोद-बरसावन वे,
तौ लौं रे डरारे बजमारे घन घोरि लै॥
इस प्रकार की सरल रचनाओं में कहीं-कहीं नाद-व्यंजना भी बड़ी अनूठी है। एक उदाहरण लीजिए––
ए रे बीर पौन! तेरो सबै और गौन, वारि
तो सों और कौन मनै ढरकौहीं बानि दै।
जगत के प्रान, ओछे बडे़ को समान, घन
आनंद-निधान सुखदान दुखियानि दै॥
जान उजियारे, गुन-भारे अति मोहि प्यारे
अब ह्वै अमोही बैठे पीठि पहिचान दै।
बिरह बिथा को मूरि आँखिन में राखौं पूरि,
धूरि तिन्ह पायँन की हा हा! नैकु आनि दै॥
ऊपर के कवित्त के दूसरे चरण में आए हुए "आनँद-निधान सुखदान दुखियानि दै" में मृदंग की ध्वनि का बड़ा सुंदर अनुकरण हैं।
उक्ति का अर्थगर्भव भी धनानंद का स्वतंत्र और स्वावलंबी होता है, बिहारी के दोहों के समान साहित्य की रूढ़ियों (जैसे, नायिकाभेद) पर आश्रित नहीं रहता। उक्तियो की सांगोपांग योजना या अन्विति इनकी निराली होती है। कुछ उदाहरण लीजिए––
पूरन प्रेम को मंत्र महा पन जा मधि सोधि सुधारि है लेख्यो।
ताही के चारु चरित्र विचित्रनि यों पचि कै रचि राखि विसेख्यो॥
ऐसो हियो-हित-पत्र पवित्र जो आन कथा न कहूँ अवरेख्यो।
सो घन-आनँद जान अजान लौं टूक कियो,पर वाँचि न देख्यो॥
आनाकानी आरसी निहारिबो करोगे कौलो?
कहा भो चकित दसा त्यों न दीठि डोलि है?
मौन हू सो देखिहौं कितेक पन पालिहौ जू,
कूक-भरी मूकता बुलाय आप बोलिहै।
जान घन-आनँद यों मोहिं तुम्हैं पैज परी,
जानियैगो टेक टरें कौंन धौं भलोलिहे।
रूई दिए रहौगे कहाँ लौं बहरायबे की?
कबहूँ तौ मेरियै पुकार कान खोलिहै॥
अंतर में बासी पै प्रवासी कैसो अंतर है,
मेरी न सुनत, दैया! आपनीयौ ना कहौ।
लोचननि तारे ह्वै सुझायो सब, सुझी नाहिं,
बुझी न परति ऐसी सोचनि कहा दहौ॥
हौं तौ जानराय, जाने जाहु न, अजान यातें,
आनँद के घन छाया छाय उधरे रहौ।
मूरति मया की हा हा! सूरति दिखैए नैकु,
हमैं खोय या बिधि हो! कौन धौं लहा लहौ॥
मूरति सिंगार की उजारी छबि आछी भाँति,
दीठि-लासला के लोयननि लै लै आँजिहौ।
रति-रसना-सवाद पाँवड़े पुनीतकारी पाय,
चूमि चूमि कै कपोलनि सों माँजिहौ॥
जान प्यारे प्रान अंग-अंग-रुचि-रंगनि में,
बोरि सब अंगन अनंग-दुख भाँजिहौं।
कब घन-आनँद ढ़रौही बानि देखें,
सुधा हेत मन-घट दरकनि सुठि राँजिहौं॥
(राँजना=फूटे बरतन में जोड़ या टाँका लगाना।)
निसि द्यौस खरी उतर माँझ अरी छबि रंगभरी मुरी चाहनि की।
तकि मोरनि त्यों चख ढोरि रहैं, ढरिगो हित ढोरनि बाहनि की॥
चट दै कटि पै बंट प्रान गए गति सों मति में अवगाहनि की।
घनआँनद जान लख्यों जब तें जक लागियै मोहि कराहनि की॥
इस अंतिम सवैये के प्रथम तीन चरणों में कवि ने बहुत सूक्ष्म कौशल दिखाया है। 'मुरि चाहनि' और 'तकि मोरनि' से यह व्यक्त किया गया है कि एक बार नायक ने नायिका की ओर मुड़कर देखा फिर देखकर मुड़ गए और अपना रास्ता पकड़ा। देख कर जब वे मुड़े तब नायिका का मन उनकी ओर इस प्रकार ढल पड़ा जैसे पानी नाली में दल जाता है। कटि में बल देकर प्यारे नायिका के मन में डूबने के भय से निकल गए।
घनानंद के ये दौ सवैये बहुत प्रसिद्ध है––
पर कारज देह को धारे फिरौ परजन्य! जथारथ ह्वै दरसौ।
निधि नीर सुधा के समान करो, सबही बिधि सुंदरता सरसौ॥
घनआनँद जीवनदायक हौ, कबौं मैरियौं पीर हिये परसौ।
कबहूँ वा बिसासी सुज्ञान के आँगन गो अँसुवान कौ लै बरसौ॥
अति सूधो सनेह को मारग हैं, जहँ नैकु सयानप बाँक नहीं।
तहँ साँचे चलैं तजि आपनपौ, झिझकैं कपटी जो निसाँक नहीं॥
घनआनँद प्यारे सुजान सुनौ, इत एक तें दूसरो आँक नहीं।
तुम कौन सी पाटी पढ़ें हो लला, मन लैहु पै देहु छटाँक नहीं।
('विरहलीला' से)
सलोने श्याम प्यारे क्यों न आवौ। दरस प्यासी मरैं तिनकौं जिवावौ॥
कहाँ हौ जू, कहाँ हौ जू, कहाँ हौ। लगे ये प्रान तुमसों हैं जहाँ हौ॥
रहौ किन प्रान प्यारे नैन आगैं। तिहारे कारनै दिनरात जागैं॥
सजन! हित मान कै ऐसी न कीजै! भई हैं बावरी सुध आय लीजै॥
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
मेरा प्रतिनिधि रघुवीर सहाय की कविता
उसके दिल की धड़कन
उस दिल की धड़कन है
भीड़ के शिकार के
सीने में जो है।
हाहाकार
उठता है घोष कर
एक जन
उठता है रोषकर
व्याकुल आत्मा से आक्रोश कर
अकस्मात
अर्थ
भर जाता है पुरुष वह
हम सबके निर्विवाद जीने में।
सिंहासन ऊँचा है सभाध्यक्ष छोटा है
अगणित पिताओं के
एक परिवार के
मुँह बाये बैठे हैं लड़के सरकार के
लूले काने बहरे विविध प्रकार के
हल्की-सी दुर्गन्ध से भर गया है सभाकक्ष।
सुनो वहाँ कहता है
मेरा प्रतिनिधि
मेरी हत्या की करुण कथा।
हँसती है सभा
तोंद मटका
ठठाकर
अकेले अपराजित सदस्य की व्यथा पर
फिर मेरी मृत्यु से डरकर चिंचियाकर
कहती है
अशिव है अशोभन है मिथ्या है।
मैं
कि जो अन्यत्र
भीड़ में मारा गया था
लिये हुए मशअलें रात में
लोग
मुझे लाये थे साथ में
काग़ज़
था एक मेरे हाथ में
मेरी स्वाधीन जन्मभूमि पर जन्म लिये होने का मेरा प्रमाणपत्र।
मारो मारो मारो शोर था मारो
एक ओर साहब था
सेठ था सिपाही था
एक ओर मैं था
मेरा पुत्र और भाई था
मेरे पास आकर खड़ा हुआ एक राही था
एक ओर आकाश में हो चला था भोर।
मैं अपने घर में फिर
वापस आऊँगा
मैंने कहा
![]() |
| रघुवीर सहाय |
बीस वर्ष
खो गये भरमे उपदेश में
एक पूरी पीढ़ी जनमी पली पुसी क्लेश में
बेगानी हो गयी अपने ही देश में
वह
अपने बचपन की
आज़ादी
छीनकर लाऊँगा।
तभी मुझे क़त्ल किया लो मेरे प्रतिनिधि मेरा प्रमाण
घुटता था गला व्यर्थ सत्य कहते-कहते
वाणी से विरोध कर तन से सहते-सहते
सील-भरी बन्द कोठरी में रहते-रहते
तोड़ दिया द्वार आजऋ देखो-देखो मेरी मातृभूमि का उजाड़!
---रघुवीर सहाय
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty)
सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty)
भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई थी। इसका उद्देश्य सिंधु नदी प्रणाली की 6 प्रमुख नदियों — सिंधु, वितस्ता, अश्किनी या चंद्रभागा, शतद्रु, इरावती और विपासा — के जल के न्यायसंगत और शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करना था।
1. पश्चिमी नदियाँ (सिंधु, वितस्ता, चंद्रभागा या अश्किनी) – इनका अधिकार मुख्य रूप से पाकिस्तान को दिया गया, लेकिन भारत को सीमित गैर-उपभोगी उपयोग (जैसे सिंचाई, विद्युत उत्पादन) की अनुमति है।
2. पूर्वी नदियाँ (इरावती, विपासा, शतद्रु) – इनका पूरा उपयोग भारत को सौंपा गया।
संधि के अंतर्गत एक स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) की स्थापना की गई है, जो जल साझा करने, आंकड़ों का आदान-प्रदान और विवाद निवारण का कार्य करता है।
⚔️ क्या भारत इसे एकतरफा रद्द कर सकता है?
अंतरराष्ट्रीय कानून (विशेषतः वियना संधि संनियम, 1969) के अनुसार,
➡️ कोई भी देश द्विपक्षीय संधि को एकतरफा रद्द नहीं कर सकता, जब तक उस संधि में ऐसा प्रावधान न हो या दोनों पक्ष सहमत न हों।
➡️ सिंधु जल समझौते में एकतरफा समाप्ति का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है।
यदि भारत ऐसा करता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाएगा, और विवाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुँच सकता है।
विश्व बैंक की भूमिका
▪️यह समझौता विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुआ था और वह इसका गारंटर (guarantor) है।
▪️यदि भारत समझौते को रद्द करता है या उल्लंघन करता है, तो विश्व बैंक को हस्तक्षेप करने का अधिकार है।
राजनीतिक और कूटनीतिक परिणाम
▪️भारत का ऐसा कोई कदम पाकिस्तान के साथ तनाव को बढ़ा सकता है।
▪️अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की छवि को नुकसान पहुँच सकता है।
▪️भारत ने 2016 (उड़ी हमले के बाद) जैसे अवसरों पर समझौते की समीक्षा की बात जरूर की, लेकिन कभी इसे रद्द करने का निर्णय नहीं लिया।
तकनीकी दृष्टि से भारत क्या कर सकता है?
▪️भारत पहले ही पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) का पूरा उपयोग कर रहा है।
▪️पश्चिमी नदियों पर भारत के पास सीमित अधिकार हैं, लेकिन किशनगंगा और रतले जैसे परियोजनाओं द्वारा जल प्रवाह को नियंत्रित कर सकता है।
🇵🇰 पाकिस्तान के पास क्या विकल्प हैं?
1. कूटनीतिक विरोध
पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और अन्य मंचों पर शिकायत दर्ज कर सकता है।
भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने का प्रयास कर सकता है।
2. कानूनी रास्ता
समझौते में दिए गए प्रावधानों के तहत वह तटस्थ विशेषज्ञ (Neutral Expert) या मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) से विवाद सुलझाने की मांग कर सकता है।
पूर्व में किशनगंगा और रतले विवाद इसी प्रक्रिया से सुलझाए गए थे।
ICJ (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय) में भी जा सकता है, पर यह जटिल और लंबी प्रक्रिया होगी।
3. आंतरिक उपाय
पाकिस्तान अपनी जल प्रबंधन प्रणाली को सुधार सकता है – जैसे नए बांध (डायमर-भाषा) बनाना, वर्षा जल संचयन, भूजल का बेहतर उपयोग आदि।
4. सैन्य या अस्थिरता फैलाने की कोशिश
यह विकल्प खतरे से खाली नहीं, लेकिन किसी भी प्रकार की सीमा पर उथल-पुथल को नकारा नहीं जा सकता।
5. दोस्त देशों का सहयोग
पाकिस्तान चीन, सऊदी अरब जैसे सहयोगी देशों से समर्थन मांग सकता है।
चीन, जो सिंधु की सहायक नदियों पर खुद बांध बना रहा है, इस मामले में पाकिस्तान का साथ दे सकता है — यह भारत के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है।
सिंधु जल समझौता अब तक भारत-पाक संबंधों में एक स्थिर स्तंभ रहा है, जो युद्धों के समय भी नहीं टूटा।
हालाँकि भारत के पास इस पर पुनर्विचार या समीक्षा का अधिकार है
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
सोमवार, 14 सितंबर 2026
आंसू खण्ड काव्य से!
जयशंकर प्रसाद विरचित आंसू खण्ड काव्य से यह अंश बी ए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यहाँ प्रस्तुत है. यह अंश जयशंकर प्रसाद की काव्यात्मक प्रतिभा और उनकी छायावादी वृत्ति का परिचय देता है.
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
श्रद्धा सर्ग (कामायनी ) - जयशंकर प्रसाद

(कामायनी में कुल 15 सर्ग हैं- 1. चिन्ता 2. आशा 3. श्रद्धा 4. काम 5. वासना 6. लज्जा 7. कर्म 8. ईर्ष्या 9. इड़ा 10. स्वप्न 11. संघर्ष 12. निर्वेद 13. दर्शन 14. रहस्य 15. आनन्द.
इसके तीसरे सर्ग 'श्रद्धा' में जल प्रलय से हताश और निराश मनु और श्रद्धा की भेंट का वर्णन है। श्रद्धा मनु को निराशा से उबारकर कर्म, प्रेम और सकारात्मकता का संदेश देती है तथा उनके जीवन में नई आशा का संचार करती है। श्रद्धा के इस प्रेरणास्पद सहयोग से मनु एक नई सृष्टि के आरंभ के लिए तैयार होते हैं। इस सर्ग में श्रद्धा के सौंदर्य का बहुत उत्कृष्ट वर्णन किया है.)
“कौन तुम! संसृति-जलनिधि तीर
तरंगों से फेंकी मणि एक,
कर रहे निर्जन का चुपचाप
प्रभा की धारा से अभिषेक!
मधुर विश्रांत और एकांत—
जगत का सुलझा हुआ रहस्य,
एक करुणामय सुंदर मौन
और चंचल मन का आलस्य!”
सुना यह मनु ने मधु-गुंजार
मधुकरी का-सा जब सानंद,
किए मुख नीचा कमल समान
प्रथम कवि का ज्यों सुंदर छंद;
एक झिटका-सा लगा सहर्ष,
निरखने लगे लुटे-से, कौन—
गा रहा यह सुंदर संगीत?
कुतूहल रह न सका फिर मौन!
और देखा वह सुंदर दृश्य
नयन का इंद्रजाल अभिराम;
कुसुम-वैभव में लता समान
चंद्रिका से लिपटा घन श्याम।
हृदय की अनुकृति बाह्य उदार
एक लंबी काया, उन्मुक्त;
मधु पवन क्रीड़ित ज्यों शिशु साल
सुशोभित हो सौरभ संयुक्त।
मसृण गांधार देश के, नील
रोम वाले मेघों के चर्म,
ढँक रहे थे उसका वपु कांत
बन रहा था वह कोम वर्म।
नील परिधान बीच सुकुमार
खुल रहा मृदुल अधखुला अंग;
खिला हो ज्यों बिजली का फूल
मेघ-बन बीच गुलाबी रंग।
आह! वह मुख! पश्चिम के व्योम—
बीच जब घिरते हों घन श्याम;
अरुण रवि-मंडल उनको भेद
दिखाई देता हो छविधाम।
या कि, नव इंद्र नील लघु शृंग
फोड़ कर धधक रही हो कांत;
एक लघु ज्वालामुखी अचेत
माधवी रजनी में अश्रांत।
घिर रहे थे घुँघराले बाल
अंस अवलंबित मुख के पास;
नील घन-शावक से सुकुमार
सुधा भरने को विधु के पास।
और उस मुख पर वह मुस्क्यान!
रक्त किसलय पर ले विश्राम
अरुण की एक किरण अम्लान
अधिक अलसाई हो अभिराम।
नित्य यौवन छवि से ही दीप्त
विश्व की करुण कामना मूर्ति;
स्पर्श के आकर्षण से पूर्ण
प्रकट करती ज्यों जड़ से स्फूर्ति।
उषा की पहिली लेखा कांत,
माधुरी से भींगी भर मोद;
मद भरी जैसे उठे सलज्ज
भोर की तारक द्युति की गोद।
कुसुम कानन-अंचल में मंद
पवन प्रेरित सौरभ साकार,
रचित परमाणु पराग शरीर
खड़ा हो ले मधु का आधार।
और पड़ती हो उस पर शुभ्र
नवल मधु-राका मन की साध;
हँसी का मद विह्वल प्रतिबिंब
मधुरिमा खेला सदृश अबाध।
कहा मनु ने, “नभ धरणी बीच
बना जीवन रहस्य निरुपाय;
एक उल्का-सा जलता भ्रांत,
शून्य में फिरता हूँ असहाय।
शैल निर्झर न बना हतभाग्य
गल नहीं सका जो कि हिम-खंड,
दौड़कर मिला न जलनिधि अंक
आह वैसा ही हूँ पाषंड।
पहेली-सा जीवन है व्यस्त
उसे सुलझाने का अभिमान,
बताता है विस्मृति का मार्ग
चल रहा हूँ बन कर अनजान।
भूलता ही जाता दिन-रात
सजल अभिलाषा कलित अतीत;
बढ़ रहा तिमिर गर्भ में नित्य,
दीन जीवन का यह संगीत।
क्या कहूँ, क्या कहूँ मैं उद्भ्रांत?
विवर में नील गगन के आज,
वायु की झटकी एक तरंग,
शून्यता का उजड़ा-सा राज।
एक विस्मृति का स्तूप अचेत,
ज्योति का धुँधला-सा प्रतिबिंब;
और जड़ता की जीवन राशि
सफलता का संकलित विलंब।
“कौन हो तुम वसंत के दूत?
विरस पतझड़ में अति सुकुमार!
घन तिमिर में चपला की रेख,
तपन में शीतल मंद बयार।
नखत की आशा किरण समान,
हृदय की कोमल कवि की कांत—
कल्पना की लघु लहरी दिव्य
कर रही मानस हलचल शांत!”
लगा कहने आगंतुक व्यक्ति
मिटाता उत्कंठा सविशेष;
दे रहा हो कोकिल सानंद
सुमन को ज्यों मधुमय संदेश:
“भरा था मन में नव उत्साह
सीख लूँ ललित कला का ज्ञान
इधर रह गंधर्वों के देश
पिता की हूँ प्यारी संतान।
घूमने का मेरा अभ्यास,
बढ़ा था मुक्त व्योम-तल नित्य;
कुतूहल खोज रहा था व्यस्त
हृदय सत्ता का सुंदर सत्य।
दृष्टि जब जाती हिम-गिरि ओर
प्रश्न करता मन अधिक अधीर,
धरा की यह सिकुड़न भयभीत
आह कैसी है? क्या है पीर?
मधुरिमा में अपनी ही मौन,
एक सोया संदेश महान,
सजग हो करता था संकेत;
चेतना मचल उठी अनजान।
बढ़ा मन और चले ये पैर,
शैल मालाओं का शृंगार;
आँख की भूख मिटी यह देख
आह कितना सुंदर संभार!
एक दिन सहसा सुंधु अपार
लगा टकराने नग तल क्षुब्ध;
अकेला यह जीवन निरुपाय
आज तक घूम रहा विश्रब्ध।
यहाँ देखा कुछ बलि का अन्न,
भूत-हित-रत किसका यह दान!
इधर कोई है अभी सजीव
हुआ ऐसा मन में अनुमान।
तपस्वी! क्यों इतने हो क्लांत?
वेदना का यह कैसा वेग?
आह! तुम कितने अधिक हताश
बताओ यह कैसा उद्वेग!
हृदय में क्या है नहीं अधीर,
लालसा जीवन की निश्शेष?
कर रहा वंचित कहीं न त्याग
तुम्हें, मन में धर सुंदर वेश!
दु:ख के डर से तुम अज्ञात
जटिलताओं का कर अनुमान,
काम से झिझक रहे हो आज,
भविष्यत् से बन कर अनजान।
कर रही लीलामय आनंद,
महा चिति सजग हुई सी व्यक्त,
विश्व का उन्मीलन अभिराम
इसी में सब होते अनुरक्त।
काम मंगल से मंडित श्रेय
स्वर्ग, इच्छा का है परिणाम;
तिरस्कृत कर उसको तुम भूल
बनाते हो असफल भवधाम।
“दु:ख की पिछली रजनी बीच
विकसता सुख का नवल प्रभात;
एक परदा यह झीना नील
छिपाए है जिसमें सुख गात।
जिसे तुम समझे हो अभिशाप,
जगत की ज्वालाओं का मूल;
ईश का वह रहस्य वरदान,
कभी मत इसको जाओ भूल।
विषमता की पीड़ा से व्यस्त
हो रहा स्पंदित विश्व महान;
यही दु:ख सुख विकास का सत्य
यही भूमा का मधुमय दान।
नित्य समरसता का अधिकार,
उमड़ता कारण जलधि समान;
व्यथा से नीली लहरों बीच
बिखरते सुखमणि गण द्युतिमान!”
लगे कहने मनु सहित विषाद:-
“मधुर मारुत से ये उच्छ्वास
अधिक उत्साह तरंग अबाध
उठाते मानस में सविलास।
किंतु जीवन कितना निरुपाय!
लिया है देख नहीं संदेह
निराशा है जिसका परिणाम
सफलता का वह कल्पित गेह।“
कहा आगंतुक ने सस्नेह:-
“अरे तुम इतने हुए अधीर!
हार बैठे जीवन का दाँव,
जीतते मर कर जिसको वीर।
तप नहीं केवल जीवन सत्य
करुण यह क्षणिक दीन अवसाद;
तरल आकांक्षा से है भरा
सो रहा आशा का आह्लाद।
प्रकृति के यौवन का शृंगार
करेंगे कभी न बासी फूल;
मिलेंगे वे जाकर अति शीघ्र
आह उत्सुक है उनकी धूल।
पुरातनता का यह निर्मोक
सहन करती न प्रकृति पल एक;
नित्य नूतनता का आनंद
किए हैं परिवर्तन में टेक।
युगों की चट्टानों पर सृष्टि
डाल पद-चिह्न चली गंभीर;
देव, गंधर्व, असुर की पंक्ति
अनुसरण करती उसे अधीर।
“एक तुम, यह विस्तृत भू-खंड
प्रकृति वैभव से भरा अमंद;
कर्म का भोग, भोग का कर्म
यही जड़ का चेतन आनंद।
अकेले तुम कैसे असहाय
यजन कर सकते? तुच्छ विचार!
तपस्वी! आकर्षण से हीन
कर सके नहीं आत्म विस्तार।
दब रहे हो अपने ही बोझ
खोजते भी न कहीं अवलंब;
तुम्हारा सहचर बन कर क्या न
उऋण होऊँ मैं बिना विलंब?
समर्पण लो सेवा का सार
सजल संसृति का यह पतवार,
आज से यह जीवन उत्सर्ग
इसी पद तल में विगत विकार।
दया, माया, ममता लो आज,
मधुरिमा लो, अगाध विश्वास;
हमारा हृदय रत्न निधि स्वच्छ
तुम्हारे लिए खुला है पास।
बनो संसृति के मूल रहस्य
तुम्हीं से फैलेगी वह बेल;
विश्व भर सौरभ से भर जाए
सुमन खेलो सुंदर खेल।
“और यह क्या तुम सुनते नहीं
विधाता का मंगल वरदान—
‘शक्तिशाली हो, विजयी बनो,
विश्व में गूँज रहा जय गान।
“डरो मत अरे अमृत संतान
अग्रसर है मंगलमय वृद्धि;
पूर्ण आकर्षण जीवन केंद्र
खिंची आवेगी सकल समृद्धि।
देव-असफलताओं का ध्वंस
प्रचुर उपकरण जुटाकर आज;
पड़ा है बन मानव संपत्ति
पूर्ण हो मन का चेतन राज।
चेतना का सुंदर इतिहास
अखिल मानव भावों का सत्य;
विश्व के हृदय-पटल पर दिव्य
अक्षरों से अंकित हो नित्य।
विधाता की कल्याणी सृष्टि
सफल हो इस भूतल पर पूर्ण;
पटें सागर, बिखरें ग्रह-पुंज
और ज्वालामुखियाँ हों चूर्ण।
उन्हें चिंगारी सदृश सदर्प
कुचलती रहे खड़ी सानंद;
आज से मानवता की कीर्ति
अनिल, भू, जल में रहे न बंद।
जलधि में फूटें कितने उत्स
द्वीप, कच्छप डूबें-उतराएँ;
किंतु वह खड़ी रहे दृढ़ मूर्ति
अभ्युदय का कर रही उपाय।
विश्व की दुर्बलता बल बने,
पराजय का बढ़ता व्यापार
हँसाता रहे उसे सविलास
शक्ति का क्रीड़ामय संचार।
शक्ति के विद्युत्कण, जो व्यस्त
विकल बिखरे हैं, हो निरुपाय;
समन्वय उसका करें समस्त
विजयिनी मानवता हो जाए।
गाज़ीपुर का हूँ। बंगाल में पला-बढ़ा। गंगा किनारे का वासी।
उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से। राही मासूम रज़ा पर डी.फिल.।
विभिन्न पुस्तकों और पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र और आलेख। एक पुस्तक "हिन्दू-मुस्लिम रिश्तों के बहाने राही के उपन्यास" लोकभारती प्रकाशन से। दूरदर्शन पर चार बार साक्षात्कार और आकाशवाणी से एक दर्जन से अधिक वार्ता प्रसारित। ललित निबंध में रुचि।
संप्रति- असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटावा, उत्तर प्रदेश।
मोबाइल- कमेंट box में पूछें।
E-mail- royramakantrk@gmail.com
सद्य: आलोकित!
M A HINDI 3rd semester आधुनिक हिन्दी काव्य Question Paper
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर Paper Code- A010901T M.A. (III Semester) Examination, 2026-27 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) हिन्दी आध...






















